कन्नौद :अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन व्दारा सांई पेलेस परिसर मे महिला दिवस के अवसर पर एक सम्मान
समारोह तथा बेटी बचाओ तथा महिला सशक्ति करण को लेकर नाटक का मंचन भी किया। मॉ सरस्वती जी के चित्रपर माल्यार्पण कर अतिथियो ने कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन माया सिघंल तथा पर्यावरण प्रमुख किरण गर्ग समाज सेवी जमुना देवी बिंदल थी। उप निरीक्षक रमन दीप सिंह हुन्दन, डाँ रिना अग्रवाल, स्वास्थ्य कर्मी सुषमा विश्वकर्मा, और शशि विश्वकर्मा को प्रशस्थि पत्र स्मृति चिह भेटकर कर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन उज्जवला भूतडा, सचिव शानु नायक,कोषाध्यक्ष रंजना उपाध्पाय,प्रियंका सोनी,पूनम मोदी,सपना पवार, प्रिया राठी, शोभा जोशी,प्रफुल्लता जोशी,अल्पना श्रोत्रिय आदि सदस्य बहने मोजूद थी।आभार शानू वर्मा ने माना समापन सहभोज के साथ हुआ।
चंचल भारतीय✒️
