सुरखी(सागर) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी देसाई तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष श्री रजनीश हरबंशसिंह ठाकुर के निर्देशानुसार तथा सागर जिले के लिए प्रदेश सेवादल से नियुक्त संघठन प्रभारी डॉ दिलीप शुक्ला प्रदेश सेवादल से सुरखी विधानसभा के लिए नियुक्त चुनाव प्रभारी श्री मनोज भदौरिया सहप्रभारी पप्पी दुबे के मार्गदर्शन में सुरखी,राहतगढ,जैसीनगर, विलहरा के ब्लॉक अध्यक्ष व नगराध्यक्ष सहित सागर जिले के सेवादल ग्रामीण क्षेत्र के सभी ब्लॉक व नगर अध्यक्ष सहित जिलाध्यक्ष सहित जिले की सम्पूर्ण टीम मुस्तैदी के साथ की कांग्रेस प्रत्याशी सु श्री पारुल साहू के पक्ष में प्राणपण से जुटी है । विगत दिनों अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सेवादल के राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश के प्रभारी श्री चंद्रप्रकाश वाजपेयी जी द्वारा राहतगढ में दिए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप तथा सेवादल के लिए तैयार की गई चुनावी रणनीति के तहत सेवादल ग्रामीण की पूरी टीम पूर्ण सक्रियता से जुटी है। राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों के मार्गदर्शन व निदेशानुसार सागर कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे अपने जिलाउपाध्यक्ष उमेश तिवारी, जिला महासचिव विजय पटेरिया, ढाना नगराध्यक्ष शरद तिवारी,ढाना ब्लॉक अध्यक्ष विजय स्वामी के साथ ढाना क्षेत्र से लगे गांव घाटमपुर, बंसिया,बरौदा,उदयपुरा में कांग्रेस प्रत्याशी पारुल साहू के पक्ष में सेवादल के राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम के गायन उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सघन जनसंपर्क किया तथा जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं को नकली मतपत्रों के माध्यम से समझाइस दी कि ईवीएम मशीन के तीसरे खाने का बटन दबाकर कांग्रेस प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाबे इस जनसम्पर्क के दौरान युवक कांग्रेस के जिलापदधिकारी राहुल जैन और उनकी टीम व ग्रामीण सेवादल के व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद”, “राहुल गांधी जिन्दाबाद” और “जय जय कमलनाथ” के नारो के साथ साथ ” तीन नबम्बर तीसरा खाना पंजे का ही बटन दबाना” और “कह दो अब डंके की चोट कांग्रेस को देगे वोट”के जोरदार नारे लगाए और पारुल साहू को विजय बनाने की ग्रामीणजनों से अपील की..
