अर्नब गोस्वामी को नोटिस:हाईकोर्ट ने कहा- आप किस हैसियत से कहते हैं कि पूछता है भारत

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की डिविजन बेंच ने रिपब्लिक न्यूज चैनल के एंकर अर्नब गोस्वामी को नोटिस जारी किया है। एक जनहित याचिका में कहा गया था कि गोस्वामी अपने निजी सवाल, एजेंडे चैनल के जरिए संबंधितों से पूछते हैं और कहते हैं कि सवाल पूछता है भारत , जबकि संविधान में इस तरह की कोई आजादी नहीं दी गई है कि देश की ओर से कोई व्यक्ति किसी संस्था, सेलिब्रिटी, नेता, मंत्री से इस तरह सवाल कर सके।

जस्टिस एससी शर्मा, जस्टिस शैलेंद्र शुक्ला की बेंच के सामने वकील रोहन व्यास ने यह जनहित याचिका दायर की थी। मंगलवार को कोर्ट ने सुनवाई करते हुए गोस्वामी, सूचना प्रसारण मंत्रालय, न्यूज चैनल सहित कुल 9 को नोटिस जारी किए हैं।