देवास। गुरुवार रात को अलकापुरी क्षेत्र में कुछ अज्ञात बदमाशों ने घरों में खड़ी चार पहिया वाहनों के काँच फोड़ दिए थे, जिसके बाद थाना सिविल लाइन में फरियादी अशोक माहेश्वरी निवासी अलकापुरी , विजय नगर की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी गणों के विरुद्ध अपराध क्रमांक99/22 धारा 457 427 भादवी का पंजीबद्ध किया गया था , जिसकी जाँच के दौरान 5 आरोपी के नाम सामने आए है जिनमे आरोपी बंटी उर्फ धनंजय पिता नवीन साल्वे उम्र 20 वर्ष निवासी अलकापुरी एवम उसके चार अन्य साथी जो कि नाबालिग है सभी पांचों आरोपी गणों में से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपी गणों के घरों पर एवं संभावित स्थानों पर दबिश दी गई है किंतु अभी आरोपी गण नहीं मिले है। सभी आरोपी गणों का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है सभी आरोपी गण कैटरिंग का काम करते हैं एवं बताया जा रहा है शराब के नशे में मौज मस्ती के लिए गाड़ियों के कांच फोड़े।
