टोंकखुर्द (विकेश जैन)। सोमवार को नगर में जिलाधीश के आदेश अनुसार आर ई एस के श्रीवास्तव सहायक संचानलय महिला बाल विकास अधिकारी का दल आंगनबाड़ी निर्माण भवन केंद्रों पर पहुंचा।
जिसमें कुछ आंगनबाड़ियों भवन में भूसा भरा पाया गया। वार्ड पंद्रह में आंगनवाड़ी भवन के सामने दीवार खड़ी कर दी गई है। वार्ड क्रमांक पांच एवं अन्य वार्ड के भवनों पर अवैध कब्जा पाया गया। जांच दल द्वारा बताया गया कि। आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण सत्यापन किया जाना था। शासन द्वारा नगरीय क्षेत्र में दस आंगनवाड़ी स्वीकृत की गई थी। जिसमें नो आंगनबाड़ी बनी हुई है। किंतु हमें भवन निर्माण की शिकायत प्राप्त हुई थी। जो निरीक्षण करने पर बहुत सारी आंगनबाड़िया जो मापदंड अनुसार बनकर तैयार नहीं हुई है जिसमें अनेक अनियमितता पाई गई है। हमने जांच कर पंचनामा बनाया है। जिसकी रिपोर्ट जिलाधीश महोदय को प्रस्तुत की जावेगी।














