इंदौर से रायपुर जा रहे ट्रेवल्स घाट पर पलटी, 5 लोग हुए घायल

कन्नौद(राजेंद्र श्रीवास): बीती रात इंदौर से रायपुर जा रही महिंद्रा ट्रेवल्स जंजाल खेड़ी घाट पर अचानक पलटी खा गई जिससे 5 लोगों को मामूली चोट आ गई।

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि इंदौर से रायपुर जा रही बस क्रमांक CG 19 f 0326 रात तकरीबन 12:00 बजे असंतुलित होकर जंजाल घाट पर पलट गई जिसमें कुलजिंदर सिंह पिता चंदन सिंह, लोकेश पिता विट्ठल उम्र 35 वर्ष, अनिल पिताअर्जुन सिंह उम्र 27 वर्ष, ईश्वर पिता चरणदास उम्र 24 वर्ष को चोट आयी, दुर्घटना की सूचना कन्नौद 108 को दी गयी जिससे वहां मौजूद पायलट प्रकाश यादव , ई एम टी अर्जुन परिहार मौके पर पहुंचे और घायल को गाड़ी में बैठाया और प्राथमिक उपचार देते हुए सीएचसी कन्नौद हॉस्पिटल भर्ती करवाया व क्रेन की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया