उज्जैन में घायल होने से बचे ज्योतिरादित्य:सिंधिया की मौजूदगी में समर्थकों की धक्का-मुक्की के दौरान रैलिंग गिरी, गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई

घटना उज्जैन महाकाल में राणा जी की छतरी सेरामघाट की तरफ जाते हुई सीढ़ी के एक तरफ बनी सीमेंट की रैलिंग पर सुरक्षा कर्मी ने हाथ रख दिया थाउज्जैन में महाकाल की शाही सवारी में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया एक हादसे में घायल होने से बच गए। रामघाट के ऊपर राणा जी की छतरी पर जाते समय यह घटना हुई। सुरक्षाकर्मियों और समर्थकों केबीच धक्का-मुक्की होने से सीढ़ियों की एक तरफ की सीमेंट की रैलिंग गिर गई। अच्छी बात यह रही कि इसमेंकोई घायल नहीं हुआ।बाबा महाकाल की शाही सवारी का पूजन करने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया राणा जी की छतरी से रामघाट की ओर जाने लगे। सीढियों से उतरते समय एक सुरक्षाकर्मी ने धक्का-मुक्की होने पर रैलिंग पर हाथ रख दिया। पहले से ही हिल रही रैलिंग यह भार सह नही पाई और भरभराकर गिर गई। रैलिंग उनके ऊपर गिरते-गिरते बची। सिंधिया घटना के दौरान कुछ देर के लिए वहीं रुक गए, हालांकि इसके बाद वे वहां से निकल गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा में ये विश्वास आपको दिलाता हूं कि आप लोगों के साथ मिलकर मैंने अपने आप को भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता के सुपुर्द कर दिया है।