उज्जैन रोड पर डंपर में मारी बाईक को टक्कर, पति-पत्नी की हुई मौत

देवास। देवास-उज्जैन रोड पर बीती रात डंपर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक का नाम हेमंत पिता पुरषोत्तम सोनी 45 वर्ष व मीना पति हेमंत सोनी है दंपति चोबीराधीरा के निवासी थे बताया जा रहा है कि अपने कुछ काम से दंपति इंदौर गए थे जहाँ से लौटते वक्त उन्हें उज्जैन रोड ओर एक डंपर ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गयी घटना स्थल पर मौजूद लोगो ने डंपर चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।