कन्नौद(राजेंद्र श्रीवास) : पुलिस अधीक्षक देवास के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कन्नौद एवं एस.डी.ओ.पी कन्नौद के मार्गदर्शन में आज दिनांक को थाना कन्नौद क्षेत्र के ग्राम चपलासा से जुआ खेलते हुए 7 लोगों को कन्नौद पुलिस द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया । उक्त लोगो से जुए के कुल 4730 रुपये एवं 52 ताश की पत्तियां जब्त की गयी। पुलिस ने आरोपी
- संतोष पिता हेमराज जाति जाट उम्र 34 साल निवासी ग्राम चपलासा
- गरीब पिता शिवलाल जाति कोरकू उम्र 50 साल निवासी चपलासा
- गोविन्द पिता गुलाबसिह जाति कोरकू उम्र 38 साल निवासी चपलासा
- रामविलास पिता हरिराम जाति कुम्हारउम्र 38 साल निवासी किलोदा बी
- नरेन्द्र पिता कैलाश राव उम्र 30 साल निवासी चपलासा
- करण पिता रमेश जाति कोरकू उम्र 20 साल निवासी चपलासा
- दिनेश पिता हीरालाल जाति कोरकू उम्र 22 साल निवासी चपलासा
को गिरफ्तार किया। इन्हें पकड़ने में थाना प्रभारी कन्नौद शिवमूरत यादव,उपनिरीक्षक राहुल रावत,सहायक उपनिरीक्षक विनय तिवारी,आर.अर्पित जायसवाल,आर.राहुल का योगदान रहा।
