देवास।नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित गांधी नगर में रहने वाली महिला को सुबह देवास के युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। मारपीट देखकर मोहल्ले के लोगों ने युवक को पकड़ा और जमकर धुनाई के बाद नीलगंगा पुलिस के सुपुर्द कर दिया।पूजा पति प्रेम निवासी गांधी नगर पर मनीष पिता नारायण खरे 24 वर्ष निवासी कर्मचारी कालोनी देवास ने घर के बाहर चाकू से हमला कर दिया।शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए और मनीष खरे को पकड़कर पीटने लगे। इसी दौरान यहां से सीएसपी डॉ. रजनीश कश्यप गुजर रहे थे। उन्होंने भीड़ देखी तो वाहन रुकवाया मनीष को लोगों से छुड़ाकर नीलगंगा थाने के सुपुर्द किया व घायल महिला को अस्पताल भिजवाया।मनीष खरे ने बताया कि उसने पूजा को 25 हजार रुपये एक वर्ष पहले उधार दिये थे। वही रुपये वापस लेने उसके घर गया तो पूजा ने चाकू से धमकाया और मारपीट हो गई। जबकि पूजा के परिजनों का कहना था कि वह मनीष को नहीं जानते और कोई लेनदेन नहीं था। उसने किन कारणों के चलते चाकू से हमला किया नहीं पता। नीलगंगा पुलिस द्वारा मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है।















