कोरोना संक्रमण को देखते हुए राजधानी की सीमाएं सील, शहर में ड्रोन से रखी जा रही नजर , भोपाल में अब बैंक दफ्तर खुलेंगे

राजधानी भोपाल में रात 8 बजे से लगे लॉकडाउन के बाद आज सुबह कड़ी सख्ती रही, जगह- जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं और हर चौराहे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। भोपाल की सीमाएं पूरी तरह सील हैं। वही शहर में आसमान से भी ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। पूरी राजधानी में आवश्यक वस्तुओं को छोड़ सभी सेवाएं पूरी तरह बंद है।

कलेक्टर के संशोधित आदेश के बाद अब बैंक , दफ्तर खुलेंगे

भोपाल में कलेक्टर ने लॉकडाउन के दौरान संशोधित आदेश जारी किया है। कल लॉकडाउन के चलते बैंक और दफ्तरों को बंद करने का निर्णय लिया था, जिसे बदलकर अब राज्य स्तरीय दफ्तरों में अफसरों की मौजूदगी अनिवार्य करते हुए 30 फीसदी कर्मचारियों को बुलाया जा रहा है। वहीं बैंकों की आवश्यक सेवाएं भी शुरू करने का निर्देश दिया गया है।