गांजा तस्कर एवं नशेड़ीओं के विरुद्ध कार्रवाई, पुलिस द्वारा 1किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया

खातेगांव: मुखबिर की सूचना पर ग्राम संदलपुर निवासी ब्रह्मासिंह उर्फ वीरसिंह पिता कैलाश नाथ संदलपुर नदी के पास खड़ा होकर अवैध मादक पदार्थ गांजा सफेद रंग की बोरी में रखे हुए बेचने के लिये ग्राहको की तलाश कर रहा हे मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतू पुलिस फोर्स जैसे ही संदलपुर नदी के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति हाथ में बोरी लेकर भागने लगा जिसे फोर्स ने घेराबंदी कर पकड़ा और नाम पता पूछते तो उसने अपना नाम ब्रह्मासिंह उर्फ वीरसिंह पिता कैलाश नाथ उम्र 30 साल निवासी ग्राम संदलपुर का होना बताया उक्त संदेही की हाथ में लिये बोरा को चेक किया तो अवैध मादक पदार्थ गांजा 1 किलो100 ग्राम कुल मिला। आरोपी ब्रह्मासिंह उर्फ वीरसिंह का यह कृत्य कीमती 11 हजार सिंह का यह कृत्य धारा 8/20 एक्ट के तहत दंडनीय पाया जाने से मौके पर गिरफ्तार कर अपराध क्रं, 616/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम किया।
इसी तारतम्य में मुखबिर कि सूचना पर जहा पर आम रास्ता है लोगो को आने जाने में परेशानी हो रही है सूचना पर विश्वास कर पुलिस फोर्स जैसे ही जामनेर नदी की पुल के पास पहुंचा तो व्यक्ति हाथ में चिलम लेकर गांजा पीते हुए दिखे दोनो व्यक्ति को फोर्स ने पकड़कर नाम पते पूछे तो कैलाश पिता रामचंद्र माली उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम संदलपुर एवं राधेश्याम उर्फ सेठी
पिता शेतानसिंह जाति कोरकू ठाकुर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम संदलपुर के बताये उक्त व्यक्तियो का यह कृत्य धारा 8/27 एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय पाया जाने से उनके कब्जे से पृथक पृथक गांजा पीने की सामग्री जप्त कर आरोपीगण को
पृथक अपराध क्रं. 619/2020 एवं 620/2020 धारा 8/27 NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक देवास डा. शिवदयालसिंह,अति पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत
शर्मा, पुलिस एसडीओपी बृजेश सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती के निर्देशन में कार्रवाई की गई समस्त थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

चंचल भारतीय✒️