ग्राम बोरखेड़ा पुरबिया में विशाल आयुष स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न हुआ

देवास(नरेंद्र चौहान) : नेवरी संचालनालय आयुष के दिशा निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी देवास डॉ गिर्राज बाथम के मार्गदर्शन में शासकीय आयुष औषधालय नेवरी, देवगढ़,करनावद एवं अकबरपुर के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम बोरखेड़ा पुरबिया में एक विशाल आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर प्रभारी डॉ संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वप्रथम शिविर का शुभारंभ बोरखेड़ा के सरपंच श्री गुलाबसिंहजी और शिवपुर मुंडला के सरपंच श्री देवेंद्रसिंह के द्वारा माँ सरस्वती के पूजन से किया गया।

तदुपरांत आयुष विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ संजीव पाटीदार,डॉ नरेंद्र चौहान,डॉ आकांक्षा कुशवाहा एवं होम्यो चिकित्सा अधिकारी डॉ पपीता मुवेल के द्वारा उपस्थित रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।आयुष विभाग द्वारा औषधियों का निशुल्क वितरण किया गया।साथ उपस्थित लोगों को आयुष विभाग द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी,पंचकर्म चिकित्सा की जानकारी दी गई।आयुष विभाग द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से आम जनता तक योग से कैसे निरोगी रहे ये जागृति भी लाई जा रही है,इसी श्रृंखला में शिविर में योग प्रशिक्षक प्रद्युम्न बारवाल एवं योग सहायक नवीन सोनी के द्वारा लोगों को योगाभ्यास की जानकारी भी दी गई।शिविर में कुल 181 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।आयुष विभाग के ब्रम्हाशंकर राजावत,सुभाष वर्मा,सुनीता त्रिपाठी,रमेश पंचोली,ब्रजमोहन कुम्हारा आदि का सहयोग प्रशंसनीय रहा।