• पालकों के साथ ज्ञापन देने पहुँचे गौसेवक उमेश चौधरी
देवास। पालकों के साथ आज गौसेवक व बजरंग सेना संस्थापक उमेश चौधरी ने जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर शिक्षा व्यवस्था में काला बाजारी ओर कमिशन खोरी को बंद करने हेतु ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बताया गया की कोरोना काल में आम आदमी की आमदनी पर गहरा असर हुआ है, फिर भी पालको के लिए अपने बच्चो की शिक्षा सर्वप्रथम है। और हो भी क्यों न, आखिर बच्चे ही देश का भविष्य है।
जैसा की प्रतिवर्ष अनुसार नवीन शिक्षण सत्र (ऑनलाइन या ऑफलाइन ) प्रारम्भ होने जा रहा है,अतः आपसे निवेदन है की निम्नलिखित बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षा में हो रही कालाबाज़ारी एवं कमीशनखोरी बंद कराइ जाए :-
नए सत्र की किताबो में कालाबाज़ारी और कमीशनखोरी बंद करने हेतु, सभी स्कूलों की बुक लिस्ट स्कूल खुलने से ( ऑनलाइन या ऑफलाइन कम से कम एक माह पूर्व उपलब्ध कराइ जाए )।
बुक लिस्ट में मोनोपोली समाप्त की जाए । पालक अपनी स्वेछा से किसी भी दुकान से किताब खरीद पाए, ऐसी किताबो की बुक लिस्ट सुनिश्चित की जाए।
पालको की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, नए सत्र की फीस में वृद्धि नहीं की जाए और आसान मासिक किश्तो में फीस जमा करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।
बड़े सीबीएसई स्कूलों में लेट फीस के नाम पर मोटी वसूली की जा रही है, उसे रोका जाए ।
आप समस्त अधिकारी गण भी एक पालक है, आपके और हमारे बच्चों की शिक्षा में हो रही कालाबाज़ारी और कमीशनखोरी को समाप्त करने हेतु हमारी मांगों का प्राथमिकता से निराकरण करने की कृपा करे ।
अंत में आपसे निवेदन है की पालको की आर्थिक स्तिथि को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द और कठोर से कठोर कदम उठाये जाए।
