• 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों हेतु केवल मल्हार स्मृति देवास में को-वैक्सीन का दूसरा डोज़ लगेगा
देवास। जिले में कल 1 जून को केवल 1 केंद्र पर टीकाकरण होगा जिसमें केवल 45 + वालो को-वैक्सीन का दूसरा डोज़ लगाए जायेंगे। जिले में 1 जून को 18 + वालो का टीकाकरण नही होगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा ने बताया कि जिले में 1 जून 2021 को 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों हेतु केवल मल्हार स्मृति मंदिर देवास में को-वैक्सीन का दूसरा डोज़ लगाए जायेंगे।

पात्र व्यक्ति अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है। कोविड -19 टीकाकरण प्रातः 9.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।