देवास। जैन समाज के प्रवक्ता विजय जैन के पिताश्री बसंतीलाल जैन का लम्बी बीमारी के पश्चात 88 वर्ष की आयु में 13 नवम्बर को निधन हो गया। श्री जैन ने श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर ट्रस्ट मंडल के सचिव पद पर 20 वर्षो तक रहते हुए सरल स्वभाव के साथ समाज सेवा में एक मिसाल कायम की। जन सेवा एवं समाज सेवा आपके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा था। धर्म एवं आध्यात्मिक क्षेत्र के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी आपने महत्वपूर्ण शिक्षक के पद पर रहते हुए अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन किया। शिक्षा जगत में आप वैश्य सर के नाम से जाने जाते थेे। आपके निधन पर हुई शोक सभा में धार्मिक, राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के कई गणमान्यजनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
