टोंकखुर्द – तीन करोड़ 20 लाख की लागत, सड़क निर्माण घटिया

• जिम्मेदार विभागीय अधिकारी मोन, शिकायत करने पर मिलता है गोलमाल जवाब !

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। टोंककला से टोंकखुर्द देवली चौबारा सड़क मार्ग के घटिया निर्माण का मामला प्रकाश में आया है। उक्त घटिया सड़क निर्माण ठेकेदार बंसल ग्रुप इंदौर द्वारा किया जा रहा है। जिसमें डामर की मोटाई बिल्कुल भी नहीं है। तीस एम एम डामर की मोटाई की जगह दस एम एम डामर बिना रोड की सफाई कर लीपा पोती की जा रही है। ना तो कोई रोलर है। सिंगल ड्रम से काम चल रहा है। बारिश के पूर्व ही रोड उखड़ जाएगी।
विभागीय इंजीनियर भी साइट पर नहीं रहता है। उक्त जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने देते हुए बताया कि मैंने पूर्व में विभागीय अधिकारियों से चर्चा की थी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच की। इनका कहना है।

इनका कहना है: उक्त ठेकेदार का मामला मेरे संज्ञान में शिकायत का आया था। मौके पर पहुंच कर सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांच की एवं जांच में गुणवत्ता पूर्वक कार्य नहीं करने पर विखंडित कर दिया गया है। भगवत महाजन (एसडीओ पीडब्ल्यूडी)