देवास। 6 जनवरी बुधवार की शाम मेंढकी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के आस-पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा जिस ट्रैन से कटकर युवक की मौत हुई है वह इंदौर रीवा ट्रेन थी। घटना की जानकारी देवास रेलवे स्टेशन पर मिलने के बाद जीआरपी पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुँचे।प्राप्त जानकारी अनुसार शव के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान अरुण पिता मदनलाल राठौर उम्र 30 साल निवासी नगर निगम कॉलोनी देवास की गई। घटना की जांच अभी पुलिस द्वारा की जायेगी। शव का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जावेगा।
