पचमढ़ी से ओंकारेश्वर जा रही ट्रैवल्स की NH59 खातेगांव के समीप हुई डंपर से भिड़त….
देवास(चंचल भारतीय) | खातेगाँव में आने वाले NH59 पर डंपर और ट्रेवलर गाड़ी की आपसी भिड़त होने से 10 व्यक्ति घायल हो गये है । 100 डायल, चिकित्सा वाहन और थाना मोबाइल द्वारा सभी घायलों को शासकीय अस्पताल खातेगाँव पहुँचाया। दुर्घटना में डंपर एवम् ट्रैवलर वाहन का आमने सामने भिड़ंत हो जाने सभी यात्रियों को चोटे आई है। बताया जा रहा है कि घायल लोग पचमढ़ी से ओंकारेश्वर जा रहे थे, सभी गुजरात निवासी है, स्थानीय रहवासियों ने दुर्घटना की शिकार सवारी को गाड़ी से निकाला है। खातेगांव थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार को सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए शासकीय चिकित्सालय भेजा है।
गौरतलब यह है कि रेत परिवहन कर रहे डंपरो ने कई परिवार का घर उजाड़ दिए। हर बार बड़ी दुर्घटना होने पर प्रशासन अपनी औपचारिक नाटक करने लगता है। रेत परिवहन करने वाले डंपर पर स्पीड नियंत्रण करने के लिए स्पीड गवर्नर की मांग लंबे अरसे से की जा रही है लेकिन प्रशासन ने आज तक इसपे सज्ञान नही लिया, जिसका खामियाजा जनता को दुर्घटना में शिकार होकर चुकाना पड़ रहा है। नेता या अधिकारी की दुर्घटना में मौत नहीं हो जाती तब तक सुधार नहीं आएगा। आम जनता को इसी प्रकार की दुर्घटनाओं में शिकार होकर खराब कानून व्यवस्था का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
