आठ जुआरियों सहित मौके पर से 52 ताश पत्ते एवं नगदी 3500/- रुपये जप्त किए गए
कन्नौद: जुआ सट्टा करने वाले अपराधियो पर कठोर कार्यवाही करने के लिए प्रदेश स्तरीय अभियान चलाया जा रहा है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कन्नौद के निर्देशन में एवं बृजेश सिंह कुशवाहा एसडीओपी कन्नौद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार व उनकी टीम के द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर नियोजित रुप से टीम द्वारा दबिश देकर वार्ड नंबर 10 हरिजन मोहल्ला में बनी टापरी के पीछे जुआ खेल रहे 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से 3500/- रुपए व 52 ताश पत्ते विधिवत जप्त कर थाना कन्नौद पर अपराध क्रमांक 08/2021 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
चंचल भारतीय✒️
