देवास – कबीर आश्रम पर चली जेसीबी , अवैध हिस्से को किया ध्वस्त

देवास – जिला प्रशासन नगर निगम की टीम ने चुना खदान स्थित कबीर आश्रम पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को जमीदोंज कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी अनुसार कबीर आश्रम को प्रशासन द्वारा दी गयी ज़मीन के अलावा लगभग 2000 स्क्वायर फ़ीट ज्यादा जमीन पर अवैध कब्जा कर किया था। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए जेसीबी मशीन से अतिक्रमण को हटा दिया । 22 वर्षीय मूकबधिर युवती के दुष्कर्म का मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने दबिश देकर 6 मूकबधिर लड़कियों को भी आश्रम से रेस्क्यू किया था। 22 वर्षीय मूकबधिर युवती से दुष्कर्म के पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी है।