देवास के युवक की इंदौर में हुई हत्या

दो सालों ने मिलकर जीजा पर चाकू से किये 13 से अधिक वार

देवास। देवास शहर का रहने वाले युवक की इंदौर में रहने वाले साले ने पहले अपने को घर बुलाया और फिर दो सालों ने जीजा की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। जानकारी अनुसार रविवार शाम अब्दुल अयाज और अब्दुल बकार ने जीजा समीर खान की चाकू मारकर हत्या कर दी। समीर ने दो महीने पूर्व आरोपी की बहन अलमास से प्रेम विवाह कर लिया था। आरोपीयो ने जीजा को से चाकूओं के 13 से अधिक वार किये और फरार हो गए। घटना शाम करीब 6 बजे इंदौर के मोती तबेला स्थित रॉयल कैफे के सामने की है। जहाँ देवास के रज्जब अली मार्ग निवासी समीर 30 वर्षीय पुत्र आरीफ दो महीने पूर्व अलमास को भगा कर ले गया था। दोनों ने परिवार की मर्जी के विरुद्ध अहमदाबाद में निकाह कर लिया। अलमास के पिता नईम की तबियत खराब होने से रविवार को समीर और अलमास उससे मिलने मोती तबेला गए थे। यहां पहले से मौजूद उसका भाई अयाज भी आ गया और दनादन चाकू मारना शुरू कर दिए। आरोपी ने करीब 13 से अधिक बार चाकू के वार किए और फरार हो गए। समीर आरोपी साले की दुकान पर काम करता था। इसी दौरान उसको आरोपी की बहन अलमास से प्रेम हो गया और वह उसे भगा कर ले गया। आरोपी के रिश्तेदार इस बात को लेकर ताने देते थे। आरोपी को लगता था पूरे मोहल्ले में इज्जत खराब हो गई। बदला लेने के लिए समीर को चौराहा पर लेकर आए और सबके सामने हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। आरोपी की मोती तबेला मे चिकन की दुकान है।