युवक इंदौर में रहकर जीयाजी का ऑटो चलाता था
देवास के रहने वाले युवक की बदमाशों ने विवाद के बाद चाकू से गाेदकर हत्या कर दी। युवक इंदौर में रहकर जीजा का ऑटो चलाता था। सड़क किनारे खून से सने युवक को एक ऑटो चालक ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। भंवरकुआ पुलिस ने केस में केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, युवक का नाम राहुल उर्फ गोलू पिता दिलीप पांडे (25) मूल निवासी देवास काॅलोनी, देवास है। शुक्रवार शाम ऋषि विहार कॉलोनी में बहन के यहां आया था। कुछ देर रुकने के बाद वहाँ से निकला था। रात करीब साढ़े 11 बजे बहन के पास सूचना आई कि वह खंडवा रोड स्थित भावना नगर में खून से लथपथ घायल हालत में पड़ा था। यहां से गुजर रहे एक रिक्शा चालक ने परिजन को सूचना देकर उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। जहाँ उसे एमवाय लेकर जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या विवाद को लेकर की गई है। आरोपी के भाई का युवक के साथ विवाद हुआ था। इसी विवाद में आरोपी ने चाकू से वार कर गंभीर घायल कर दिया। जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
