• Latest
  • Trending
  • All

देवास जिले में नेशनल लोक अदालत में राजीनामा से हुआ प्रकरणों का निराकरण

28, July, 2021
भीड़ में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी व एक बाल अपचारी गिरफ्तार

भीड़ में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी व एक बाल अपचारी गिरफ्तार

06, August, 2026
राहवीर योजना: सड़क हादसे में घायल की जान बचाने वाले कमल चौधरी को मिलेगा ₹25 हजार का सम्मान

राहवीर योजना: सड़क हादसे में घायल की जान बचाने वाले कमल चौधरी को मिलेगा ₹25 हजार का सम्मान

31, July, 2026
श्री गुरु रविदास मंदिर में महाआरती व महाप्रसादी, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन

श्री गुरु रविदास मंदिर में महाआरती व महाप्रसादी, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन

29, July, 2026
आबकारी विभाग के दल ने अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध की कार्रवाई कर 04 प्रकरण दर्ज किए

आबकारी विभाग के दल ने अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध की कार्रवाई कर 04 प्रकरण दर्ज किए

28, July, 2026
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर संस्था युवा राधे ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर संस्था युवा राधे ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

27, July, 2026
आषाढ़ी एकादशी पर महाराष्ट्र समाज ने निकाली भगवान विठ्ठल पंढरीनाथ की भव्य दिंडी यात्रा

आषाढ़ी एकादशी पर महाराष्ट्र समाज ने निकाली भगवान विठ्ठल पंढरीनाथ की भव्य दिंडी यात्रा

25, July, 2026
श्री पिपलेश्वर महादेव स्थापना दिवस पर महाआरती के साथ विशाल भंडारा संपन्न, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

श्री पिपलेश्वर महादेव स्थापना दिवस पर महाआरती के साथ विशाल भंडारा संपन्न, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

24, July, 2026
शुक्रवारिया हाट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर  छोटे व्यापारियों ने लगाए भेदभाव के आरोप

शुक्रवारिया हाट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छोटे व्यापारियों ने लगाए भेदभाव के आरोप

23, July, 2026
NEET परीक्षा घोटाले और पेपर लीक से प्रभावित विद्यार्थियों को युवा भगत ब्रिगेड ने दी श्रद्धांजलि

NEET परीक्षा घोटाले और पेपर लीक से प्रभावित विद्यार्थियों को युवा भगत ब्रिगेड ने दी श्रद्धांजलि

19, July, 2026
देवास की बेटियों ने प्रदेश में रोशन किया जिले का नाम, विधायक गायत्रीराजे पवार ने किया सम्मान

देवास की बेटियों ने प्रदेश में रोशन किया जिले का नाम, विधायक गायत्रीराजे पवार ने किया सम्मान

18, July, 2026
देवास जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा, डॉक्टर-स्टाफ और सुरक्षा गार्ड से मारपीट का आरोप

देवास जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा, डॉक्टर-स्टाफ और सुरक्षा गार्ड से मारपीट का आरोप

18, July, 2026
टीबी मुक्त भारत अभियान: पत्रकार सिद्धार्थ मोदी बने जिला टीबी फोरम समिति के सदस्य

टीबी मुक्त भारत अभियान: पत्रकार सिद्धार्थ मोदी बने जिला टीबी फोरम समिति के सदस्य

14, July, 2026
  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Sunday, August 9, 2026
  • Login
Dewas Express
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Dewas Express
No Result
View All Result

देवास जिले में नेशनल लोक अदालत में राजीनामा से हुआ प्रकरणों का निराकरण

by Live Update
28, July, 2021
in देवास

नेशनल लोक अदालत में 1अरब 08 करोड़ 47 लाख 14 हजार 984 रुपये  राशि के 883 लंबित प्रकरण एवं 2 करोड़ 39 हजार 608 रुपये राशि के 7960 प्री-लीटिगेशन प्रकरण निराकृत
देवास 10 जुलाई 2021/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री योगेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में  शनिवार को जिले के समस्त न्यायालयों में वृहद स्तर पर ’नेशनल लोक अदालत’ का आयोजन किया गया। 

आयोजित राष्ट्रीय नेशनल लोक अदालत में राजस्व करों की वसूली में देवास नगर निगम रात्रि 8 बजे तक प्रथम नंबर पर है

नगर निगम पीआरओ से प्राप्त जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश में देवास नगर निगम रात्रि 8:00 बजे के कलेक्शन अनुसार प्रथम स्थान पर चल रहा है अभी तक प्राप्त राजस्व वसूली मैं नगर निगम देवास में रात्रि 12:00 बजे तक ऑनलाइन करो की राशि जमा की जा रही है करदाता रात्रि 12:00 बजे तक ई नगर पालिका देवासपर ऑनलाइन करो की राशि जमा कर सकते हैं।

नेशनल लोक अदालत में संपूर्ण जिले में न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में से 7174 प्रकरण एवं 16049 प्रिलिटिगेशन प्रकरण निराकरण हेतु रखे गए। जिनमें से आपसी सुलह समझौते और राजीनामा द्वारा लंबित प्रकरणों में से 1अरब 08 करोड़ 47 लाख 14 हजार 984 रुपये राशि के 883 लंबित प्रकरण एवं 2 करोड़ 39 हजार 608 रुपये राशि के 7960 प्री-लीटिगेशन प्रकरण निराकृत किए गए ।
        प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री योगेश कुमार गुप्ता द्वारा नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। शुभारंभ समारोह में श्री एम.एस.ए. अन्सारी प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, श्री रमेश कुमार श्रीवास्तव विशेष न्यायाधीश, श्रीमती कृष्णा परस्ते तृतीय जिला न्यायाधीश, श्री विष्णु कुमार सोनी पंचम जिला न्यायाधीश, श्रीमती निहारिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री गंगाचरण दुबे द्वितीय जिला न्यायाधीश, श्री नीरज शर्मा प्रथम जिला न्यायाधीश, श्री अवधेश कुमार श्रीवास्तव मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं न्यायाधीशगण श्रीमती ज्योति डोंगरे शर्मा, श्री मनीष कुमार पाटीदार, श्रीमती विनीता गुप्ता, श्रीमती वर्षा भाटी, सुश्री नेहा परस्ते, श्री विष्णुकांत मिश्रा, सुश्री रेखा पाराशर, सुश्री दिव्या रामटेके, श्री देवांश अग्रवाल, श्री विजिताश्व पुष्कर, श्री राजेश अंशेरिया, श्रीमती शक्ति रावत जिला विधिक सहायता अधिकारी, अध्यक्ष अभिभाषक संघ श्री मनोज हेतावल सहित लोक अभियोजन अधिकारी श्री आर.के. खांडेगर, अधिवक्तागण एवं पक्षकारगण उपस्थित थे। 
    प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री योगेश कुमार गुप्ता  द्वारा विद्युत कंपनी, नगर निगम, बैंक, बीमा कंपनी के स्टाॅल पर जाकर तथा प्रत्येक खंडपीठ का भ्रमण कर समस्त संबंधित को लोक अदालत में अधिक से अधिक से अधिक संख्या में प्रकरण के निराकरण हेतु प्रेरित किया गया। 
नेशनल लोक अदालत में सिविल, आपराधिक, विद्युत अधिनियम, एनआईएक्ट, चैक बाउन्स, श्रम मामले, मोटर दुर्घटना दावा, बीएसएनएल आदि विषयक प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला मुख्यालय देवास एवं तहसील स्तर पर सोनकच्छ, कन्नौद, खातेगांव, टोंकखुर्द एवं बागली में 31 न्यायिक खंडपीठों का गठन किया गया। 

नेशनल लोक अदालत में निराकृत प्रकरणों की जानकारी

श्रीमती निहारिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा बताया गया कि नेशनल लोक अदालत में संपूर्ण जिले में न्यायिक खंडपीठों में न्यायालयों के लंबित प्रकरणों में से 1 अरब 8 करोड़ 47 लाख 14 हजार 984 रुपये राशि के 883 प्रकरण निराकृत हुए। जिसमें न्यायालयों में लंबित नियमित प्रकरणों में आपराधिक प्रकरण 165, चैक बाउन्स 108, मोटर दुर्घटना दावा के 164, फैमेली मेटर्स 14, सिविल 62, विद्युत 265, विविध 105 प्रकरण निराकृत हुए।
निराकृत 164 क्लेम प्रकरणों में राशि  5 करोड़ 2 लाख 84 हजार 620 रुपये के अवार्ड आपसी समझौते के आधार पर पारित किए गए। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के 108 प्रकरण निराकृत हुए जिनमें 1 करोड़ 66 लाख 71 हजार 645 रूपये के चैकों की राशि में सेटलमेंट किया गया। 1 अरब 87 लाख 85 हजार 383 रूपये की राशि के 62 सिविल प्रकरणों का निराकरण हुआ।
प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में रूपये 2 करोड़  39 हजार 608 रुपये राशि के 7960 प्री-लीटिगेशन जिसमें बैंक रिकवरी के 41 विद्युत के 6329, जलकर के 496 एवं अन्य 1094 प्रकरण निराकृत हुए।

RelatedPosts

भीड़ में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी व एक बाल अपचारी गिरफ्तार
देवास

भीड़ में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी व एक बाल अपचारी गिरफ्तार

by DEWAS EXPRESS
06, August, 2026
राहवीर योजना: सड़क हादसे में घायल की जान बचाने वाले कमल चौधरी को मिलेगा ₹25 हजार का सम्मान
देवास

राहवीर योजना: सड़क हादसे में घायल की जान बचाने वाले कमल चौधरी को मिलेगा ₹25 हजार का सम्मान

by DEWAS EXPRESS
31, July, 2026
श्री गुरु रविदास मंदिर में महाआरती व महाप्रसादी, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन
देवास

श्री गुरु रविदास मंदिर में महाआरती व महाप्रसादी, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन

by DEWAS EXPRESS
29, July, 2026
Load More
Next Post

राष्ट्रीय नेशनल लोक अदालत में राजस्व करों की वसूली में देवास नगर निगम प्रथम स्थान पर

RSS MP JANSAMPARK

  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव हर घर तिरंगा अभियान - तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करने मुख्यमंत्री निवास से तिरंगा लहराकर टी टी नगर स्टेडियम पहुँचे।
ADVERTISEMENT
Dewas Express

Copyright © 2025 dewasexpress

Navigate Site

  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन

Copyright © 2025 dewasexpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In