Dewas: मुख्यमंत्री कल आएंगे देवास, भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन/प्रशिक्षण में लेंगे भाग

• क्या मुख्यमंत्री कल पेकि पलाट की पुरानी घोषणा को मंजूर करेंगे – रितेश त्रिपाठी

देवास। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश सम्मेलन में भाग लेने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान कल 9 नवम्बर को दोपहर 11.50 बजे देवास आएंगे। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया एवं विधायक गायत्री राजे पवार ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग स्थल रॉयल पेलेस उज्जैन रोड पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशिक्षण स्थल पर आकर्षक सजावट के साथ ही केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से दी जाएगी। उज्जैन रोड पर भाजपा के झंडे, बैनर, स्वागत द्वारा लगाकर सजाया जा रहा है। प्रशिक्षण स्थल पर आज 8 नवम्बर से ही अपेक्षित प्रशिक्षणार्थी एवं विशिष्ठ नेताओं का आगमन शुरू हो गया है। प्रशिक्षण स्थल का नाम श्रीमंत तुकोजीराव पवार तथा सभागृह स्थल का नाम राजामाता विजयाराजे सिंधिया के नाम से रखा गया है। प्रशिक्षण में महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं जिला संयोजक प्रशिक्षण अपेक्षित रहेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भी प्रशिक्षण वर्ग के लिये विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गयी है। 9 एवं 10 नवम्बर को वर्ग में 7-7 सत्र होंगे जिसमें अलग अलग विषयों पर चर्चा कर प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया एवं प्रदेश महामंत्री माया पटेल ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भारतीय जनता पार्टी इतिहास एवं विकास पर तथा शिवराजसिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण में भूमिका तथा म.प्र. सरकार की हितकारी योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे। संगठन कार्य प्रध्दती पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, भारतीय नारी पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ताई, विचार, परिवार विषय पर संगठनमंत्री हितानंद शर्मा, राष्ट, निर्माण में महिलाओं का योगदान विषय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, स्त्री विषयक कानून पर डॉ. ऐश्वर्या विश्वास एवं मीडिया एंव सोशल मीडिया के महत्व पर डॉ. दिव्या गुप्ता अपने विचार रखेगी। इसी प्रकार 10 नवम्बर को वैचारिण अधिष्ठान विषय पर पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन अर्चना चिटनिस, मोदी सरकार की दूरगामी परिणाम वाली नितीयों पर राज्यसभा सांसद दर्शनासिंह, महिलाओं का राजनीति में योगदान भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, चुनाव प्रबंधन में महिलाओं की भूमिका पर राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, सुपोषण अभियान विषय पर सीमासिंह, व्यक्तित्व एवं नेतृत्व विकास पर महिला मोर्चा पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक नीता पटेरिया अपने विचार व्यक्त करेगी। कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप सांसद साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर उपस्थित होकर अपना उद्बोधन देगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का देवास कार्यक्रम

• क्या मुख्यमंत्री आज नजूल एवं पेकी प्लाट की पुरानी घोषणा को मंजूर करेंगे – रितेश त्रिपाठी

देवास। पंडित रितेश त्रिपाठी ने कहा है कि म. प्र. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री काल में अपने देवास आगमन के दौरान पिछले चुनाव में जो घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि आचार संहिता ख़तम होते ही 24 घंटे में नजूल एवं पेकी प्लाट की समस्या से देवास शहर के नागरिकों को निजात दिलाऊंगा। मुख्यमंत्री पूर्व में भी चुनाव के बाद एक बार देवास आ चुके हैं परंतु अपनी इस घोषणा पर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया बार-बार हमारे साथ पिछले दो चुनावों से वादा करने के बाद अपने वादे से मुकर रहे हैं। श्री त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सिंह कल देवास आगमन पर क्या इस समस्या का भोपाल से आदेश लेकर आएंगे।