देवास में यूआईडीएआई का आधार सेवा केंद्र शुरू, सातों दिन मिलेगी सुविधा

देवास। नागरिकों को आधार से जुड़ी सेवाएं आसानी और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देवास में यूआईडीएआई द्वारा आधार सेवा केंद्र शुरू किया गया है। यह केंद्र 11 बी, नूतन नगर, वार्ड क्रमांक 32, जोन-1, स्टेशन रोड, लायन होटल के पास, बीएनपी रोड, देवास में स्थित है।

केंद्र के संचालक अतुल जोशी ने बताया कि यहां सप्ताह के सातों दिन आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। रविवार को भी नागरिक आधार से जुड़े विभिन्न कार्य करा सकेंगे। इनमें नया आधार पंजीयन, जो निःशुल्क है, तथा आधार में आवश्यक अपडेट की सुविधा शामिल है।

केंद्र पर नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर सहित अन्य आवश्यक जानकारियों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संशोधन एवं अपडेट कराया जा सकेगा। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्र पर व्यवस्थित सेवा प्रक्रिया और सुविधाजनक वातावरण की व्यवस्था की गई है।

आधार से संबंधित विभिन्न कार्य एक ही स्थान पर कराने की सुविधा के साथ केंद्र पर यूआईडीएआई के निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार सेवाएं प्रदान की जाएंगी। देवास एवं आसपास के नागरिक आधार संबंधी आवश्यक सेवाओं का लाभ यहां से उठा सकते हैं।

नागरिकों से अपील की गई है कि आधार संबंधी कार्य के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार केंद्र पर उपस्थित हों।