देवास। जिला प्रशासन देवास और भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निमार्ण निगम लिमिटेड नई दिल्ली नोडल कार्यालय बीएनपी देवास के संयुक्त कार्यक्रम में निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) के अंतर्गत दिव्यांगजनों को कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला और जनप्रतिनिधियों ने दिव्यांगजनों को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय देवास के सभागार में सहायक उपकरणों का नि:शुक्ल वितरण किया। सहायक उपकरण उपलब्ध कराने में केन्द्र सरकार और राज्य सरकार का सामाजिक न्याय विभाग सहयोग है।
कार्यक्रम में 187 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का नि:शुक्ल वितरण किया गया। जिसमें जिला प्रशासन देवास द्वारा 16 तथा भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निमार्ण निगम लिमिटेड नई दिल्ली नोडल कार्यालय बीएनपी देवास द्वारा 151 दिव्यांगजनों को विभिन्न उपकरण आवश्यकतानुसार वितरीत किये गये। कार्यक्रम में इलेक्ट्रीक ट्रायसिकल, कान की मशीन, बैसाखी दिव्यांगजनों वितरीत किये।

कार्यक्रम में दिव्यांगजनो को सहायक उपकरण और इलेक्ट्रीक ट्रायसिकल नि:शुक्ल प्रदान की गई। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश चौहान, श्री राजीव खण्डेलवाल, श्री सुभाष शर्मा, विधायक प्रतिनिधि श्री रवि जैन, श्री ओम जोशी, बीएनपी के नोडल अधिकारी श्री संजय भावसार उपस्थित थे।














