देवास। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वार्ड 43 शासकीय मॉडल स्कूल बालगढ़ पर वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। उक्त जानकारी देते हुए वीरेंद्र सोंगरा (अवी) ने बताया कि अभियान के अंतर्गत कोरोना के नियमों का पालन करते हुए विद्यालय परिसर में फलदार व छायादार पौधे रौंपे। इस अवसर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता इंदरसिंह ठाकुर, बहादुर मुकाती, दुर्गेश अग्रवाल, वार्ड 42 के पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी, संतोष पंचोली, धर्मेंद्रसिंह बैस, दिलीप सगरवंशी, भूपेंद्र सोनगरा, दीपक अकोदिया(राजा), चिंतामन पटेल, बाली पटेल, अरुण कांटे, चिंतामन मोदी, विजेंद्र राणा, अमित सोनगरा, जुबेर लाला, संतोष कुमावत, भगवान पटेल, मनोहर पटेल, धर्मेंद्र मोदी, दीपक बैरागी, सुरेंद्र गायकवाड़, दुर्गेश चिल्लोरिया, लखन अकोदिया, लाला दरबार, सुरेश जैन, संदीप अकोदिया आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।














