देवास। समाज सेवा के लिए हर समय खड़े रहने वाले कांग्रेस नेता विजय कटेसरिया ने फिर एक बार समाजसेवा में सहयोग देते हुए जरूरतमंद की सहायता की है। कटेसरिया ने दोनो हाथों से विकलांग को इलाज के लिए 5 हजार रूपए की सहायता राशि का चेक भेंट किया। कटेसरिया जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी तत्पर रहते हैं। उन्होंने कोरोना काल में लोगों की हर संभव मदद की। न्यू देवास झोन में गर्मी के सीजन में जनता को पानी दिया और अब भी उन्होंने किसी जरूरतमंद की मदद की। कटेसरिया ने बताया कि पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के देवास आगमन के दौरान वे उनके स्वागत की तैयारी कर रहे थे। तभी उनके संपर्क में खातेगांव क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी संतोष लोवंशी आए। संतोष के दोनों हाथ नहीं हैं। उन्हें उपचार के लिए रुपयों की सख्त जरूरत थी। ऐसे में कटेसरिया ने तय किया कि कमलनाथ जी के स्वागत में जो खर्च होना थे, उस राशि से संतोष लोवंशी की मदद की जाए। कटेसरिया ने 5000 रुपए की सहायता राशि का चेक संतोष लोवंशी को सौपा।














