देवास – शहर के नयापुरा चौराहे स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से अमजद ने सोमवार शाम 2 हजार रुपए निकाले। मशीन से 500-500 के चार नोट निकले, इनमें से 2 नोट एक तरफ से अच्छे थे, लेकिन दूसरी तरफ से नोट पर मिस प्रिंट साफ दिख रही थी। नोट निकालने के बाद अमजद ने अपने साथियों को दिखाए, वहीं दुकान पर बताए तो उन्होंने लेने से इनकार कर दिया। दोनों नोट की सीरीज एक ही है। ।
लीड बैंक मैनेजर अरविंद रंजन कहा, एटीएम से खराब नोट निकलने की शिकायत बहुत कम आती है। एटीएम से इस तरह के नोट बाहर निकलें तो तत्काल मौजूद गार्ड को बताएं, अगर गार्ड नहीं है तो जिस बैंक में खाता है, वहां जाकर नोट बदलवा सकते हैं।














