देवास। नर्मदा हाटपिपलिया सिंचाई परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति के लिए पंडित रितेश त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम स्मरण पत्र सौंपा। जिसमे स्मरण दिलाया गया कि आपके द्वारा हाटपिपलिया उपचुनाव के पूर्व सैद्धांतिक स्वीकृति हो चुकी थी लगातार मांग करने पर खंडवा उपचुनाव के दौरान आपके द्वारा जनता के बीच निविदा लगाने की बात की गयी थी।
परन्तु चुनाव सम्पन्न होने के बाद मंत्रिमंडल की 3 बैठके हो चुकी है उसके बाद भी आज दिनांक तक योजना की प्रशासकीय स्वीकृति नही हो पाई है। जिसके कारण निविदा नही लग पा रही है किसी भी नदी के जल को उपयोग में लाने के लिए कोई परियोजना बनती है तो परियोजनाओं के लाभ का पहला अधिकार नदी के जिले के नागरिकों को मिलना चाहिए, परन्तु देवास जिले की सीमा से माँ नर्मदा बहती है, इसके बाद भी उज्जैन, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, इंदौर जिले को पानी दे दिया गया है व हमारे ,हाटपिपलिया,बागली, खातेगांव, एवं सोनकच्छ के ग्रामो के नागरिकों को नर्मदा जल के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल में शिवनारायण हाडा, हिम्मत सिंह चावड़ा, दीपेश कानूनगो, दिग्विजय सिंह झाला उपस्थित थे।














