गढ़ाकोटा(सागर): सोमवार को खुरई विधानसभा क्षेत्र के सेल्फी प्वाइंट में की गई तोड़फोड़ को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता पर बनाये गए झूठे प्रकरण को वापिस लिए जाने की मांग को लेकर विधिवत प्रशासन से उक्त सम्बंध में ज्ञापन जाने दिए गए समय पर ज्ञापन सौपने पहुंचे कांग्रेसीजन के कार्यक्रम में व्यवधान पैदा करने तथा प्रशासन द्वारा किये गए लाठी चार्ज से घायल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं तथा उनको आई चोटों को कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओ द्वारा पहुँचाये जाने की भाजपा के इशारे पर कांग्रेस नेता अरुणोदय चौबे सहित अंकुर दुबे,रवि नायक रवीन्द्र चौरसिया पर बनाये गए प्राणघातक हमले के मिथ्या प्रकरण बनाने के बाद फिर शासन-प्रशासन पर भाजपा नेता के इशारे पर दूसरा फर्जी मामला अरुणोदय चौबे सहित 47 कांग्रेसीजनों पर बनाया गया है ऐसी जानकारी पता चली है जो सरासर अन्यायपूर्ण कार्यवाही है जिसकी हम रहली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसीजन निष्पक्ष जांच की महामहिम राज्यपाल महोदय से मांग करते हैं साथ ही यह भी मांग करते कि जांचोपरांत शासन-प्रशासन के जो भी व्यक्ति दोषी पाए जाते उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्यवाही की जावे साथ ही कांग्रेसीजन के निर्दोष साबित होने पर उन पर कायम मामले निरस्त करने के आदेश करने की महामहिम कृपा करें ।
उक्त ज्ञापन सौपनें के पूर्व कांग्रेसीजनों भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा नुक्कड़ सभा को डॉ राजेन्द्र चौबे, कमलेश साहू तथा महेन्द्र सगोंनया ने सम्बोधित किया।
गढ़ाकोटा तहसीलदार कुलदीप परासर को सौपनें के पहले कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने ज्ञापन वाचन किया तदोपरांत उपस्थित सभी कांग्रेसीजनों ने संयुक्त रूप से तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन सौपनें वालो में जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल ग्रामीण डॉ राजेन्द्र चौबे,ब्लॉक अध्यक्ष मजीद खान,गढ़ाकोटा मण्डल अध्यक्ष सेठ आदेश जैन,विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे कमलेश साहू,सेवादल ग्रामीण जिलाकोषाध्यक्ष पंकज पाटकर,दयाराम पटेल, ए आई सी डब्लू प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद उर्फ मयूर खान अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा लक्ष्मी कोरी,नगर उपाध्यक्ष अली खान,महेन्द्र सगोंनया,मुबारिक खान,युवक कांग्रेस के पदाधिकारी योगेश पटेल,विक्रम यादव सहित कई कांग्रेसीजनों ने हिस्सा लिया ।














