पंजाब की कांग्रेस सरकार की भांति म.प्र. की बीजेपी की सरकार भी वैट टैक्स में कटौती कर प्रदेश की जनता को दे राहत- डॉ राजेन्द्र चौबे

गढ़ाकोटा(सागर) – कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिला सागर के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को उनके ट्विटर व मेल अकाउंट पर पत्र लिखकर मांग की है कि उनकी बीजेपी सरकार जो मध्यप्रदेश की जनता से देश मे पेट्रोल-डीजल पर सर्वाधिक वैट टैक्स वसूल कर रही है उसमें पंजाब की कांग्रेस सरकार जैसी वैट टैक्स में कटौती कर 10/रुपया पेट्रोल पर और 5/ डीजल पर कम कर प्रदेश की जनता को, जो अंधाधुंध बढ़ रही महंगाई की चपेट से पिस रही आम जनता को थोड़ी राहत दे ऐसी हम मांग करते हैं और यदि मध्यप्रदेश की सरकार को पंजाब की कांग्रेस का अनुसरण करने से गुरेज हो तो वह मंहगाई से कराह रही आम जनता को बीजेपी शासित पडौसी राज्य गुजरात की भांति पेट्रोल-डीजल के दामों में कुछ मुनाफा कम लेकर आम जनता को राहत दे ..