पत्रकारों पर झूठा पुलिस मुकदमा दर्ज कर प्रताड़ित करने के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर की न्याय की मांग

कन्नौद(चंचल भारतीय): मध्यप्रदेश के देवास जिले में दो पत्रकारों कांटाफोड़ एवम् देवास के साथ पुलिस द्वारा पुलिस प्रकरण दर्ज कर प्रताड़ित करने पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम प्रिया वर्मा को सौंप कर मांग की गई की देवास के पत्रकार मोनिश वर्मा के साथ भाजपा नेताओं ने मारपीट की और पुलिस ने पीड़ित पर मुकदमा बना दिया। कांटाफोड़ में शराब ठेकेदार के दबाव में पुलिस द्वारा पत्रकार जितेंद्र असके पर पुलिस प्रकरण दर्ज कर आधी रात को पुलिस के द्वारा उसके पूरे परिवार को परेशान किया गया। इस प्रकार की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण बर्बरता पुलिस द्वारा किए जाने से पत्रकार संघ के साथियों में आक्रोश है। पुलिस की बर्बरता पूर्ण घटनाओं में दोषी पुलिस अफसरों पर विधि सम्मत उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की जाती है। यह ज्ञापन श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से कन्नौद एसडीएम प्रिया वर्मा को दिया गया ज्ञापन देते समय पत्रकार विनोद भूतड़ा ओम प्रकाश परमार भरत शर्मा चंचल भारतीय मांगीलाल मालवीय महबूब खान सहित आदि पत्रकार मौजूद रहे।