• Latest
  • Trending
  • All
पत्रकार ‘सरस्वती पुत्र’ हैं, चरण वंदना और चापलूसी से बचें: शलभ भदौरिया

पत्रकार ‘सरस्वती पुत्र’ हैं, चरण वंदना और चापलूसी से बचें: शलभ भदौरिया

25, June, 2026
देवास में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 1.22 लाख का महुआ लाहन और शराब जब्त, 5 पर केस दर्ज

देवास में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 1.22 लाख का महुआ लाहन और शराब जब्त, 5 पर केस दर्ज

25, June, 2026
देवास जिला जेल में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की कथा ने बंदियों को दिया जीवन परिवर्तन का संदेश

देवास जिला जेल में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की कथा ने बंदियों को दिया जीवन परिवर्तन का संदेश

24, June, 2026
योग दिवस पर बच्चों को सिखाया योग और सूर्य नमस्कार का महत्व

योग दिवस पर बच्चों को सिखाया योग और सूर्य नमस्कार का महत्व

21, June, 2026
अमलतास अस्पताल में सफल सर्जरी से 30 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

अमलतास अस्पताल में सफल सर्जरी से 30 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

19, June, 2026
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 8 पेटी देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 8 पेटी देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

17, June, 2026
जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही: इंजेक्शन लगाते समय किशोर के कूल्हे में फंसी सुई, ऑपरेशन कर निकाली गई

जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही: इंजेक्शन लगाते समय किशोर के कूल्हे में फंसी सुई, ऑपरेशन कर निकाली गई

17, June, 2026
आबादी क्षेत्र के ऊपर मौत बनकर लटक रही 11 केवी लाइन, जनसुनवाई के बाद प्रशासनिक टीम पहुंची गांव

आबादी क्षेत्र के ऊपर मौत बनकर लटक रही 11 केवी लाइन, जनसुनवाई के बाद प्रशासनिक टीम पहुंची गांव

16, June, 2026
बेटों ने घर से निकाला, अब वृद्धाश्रम में शरण की गुहार: जनसुनवाई में बुजुर्ग दंपति का दर्द छलका

बेटों ने घर से निकाला, अब वृद्धाश्रम में शरण की गुहार: जनसुनवाई में बुजुर्ग दंपति का दर्द छलका

16, June, 2026
भागवत कथा में महिलाओं की चैन उड़ाने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा गया

भागवत कथा में महिलाओं की चैन उड़ाने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा गया

15, June, 2026
स्पोर्ट्स पार्क में गार्ड ने बच्चों को कमरे में किया बंद, वीडियो वायरल होने पर मचा हंगामा

स्पोर्ट्स पार्क में गार्ड ने बच्चों को कमरे में किया बंद, वीडियो वायरल होने पर मचा हंगामा

15, June, 2026
12 घंटे में सुलझा ब्लाइंड मर्डर: दोस्त ही निकले कातिल, पैसों के विवाद में की थी युवक की हत्या

12 घंटे में सुलझा ब्लाइंड मर्डर: दोस्त ही निकले कातिल, पैसों के विवाद में की थी युवक की हत्या

14, June, 2026
पुरुषोत्तम मास शिवरात्रि पर शनि मंदिर में सजा आम का भव्य बंगला, श्रद्धालुओं में उत्साह

पुरुषोत्तम मास शिवरात्रि पर शनि मंदिर में सजा आम का भव्य बंगला, श्रद्धालुओं में उत्साह

13, June, 2026
  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Thursday, June 25, 2026
  • Login
Dewas Express
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Dewas Express
No Result
View All Result

पत्रकार ‘सरस्वती पुत्र’ हैं, चरण वंदना और चापलूसी से बचें: शलभ भदौरिया

by DEWAS EXPRESS
25, June, 2026
in देवास
पत्रकार ‘सरस्वती पुत्र’ हैं, चरण वंदना और चापलूसी से बचें: शलभ भदौरिया


देवास में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन संपन्न, संगठन की मजबूती और पत्रकारिता की मर्यादा पर हुआ मंथन

देवास। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, जिला इकाई देवास द्वारा 24 जून 2026 को स्थानीय गोकुल गार्डन में एक भव्य जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में जिले की विभिन्न तहसीलों से बड़ी संख्या में श्रमजीवी पत्रकार शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों की रक्षा, एकजुटता और पत्रकारिता की मर्यादाओं पर व्यापक चर्चा करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ। उज्जैन संभाग अध्यक्ष मनोज जैन ने स्वागत भाषण के जरिए सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत की।

“सच को सामने लाना पत्रकार का काम है, चापलूसी करना नहीं”

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया (दद्दा जी) ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में पत्रकारिता की मर्यादा, अनुशासन और निष्पक्षता पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा, “पत्रकार सरस्वती पुत्र हैं, इसलिए उन्हें किसी की भी चरण वंदना से बचना चाहिए। पत्रकार का मुख्य कार्य सच को निर्भीकता से सामने लाना है, न कि चापलूसी करना।”
पौराणिक प्रसंगों का हवाला देते हुए उन्होंने पत्रकारिता में तथ्यपरकता के महत्व को समझाया। श्री भदौरिया ने वर्तमान मीडिया की चुनौतियों का जिक्र करते हुए संगठनात्मक एकता को पत्रकारों की सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने बालकवि बैरागी की प्रसिद्ध कविता “एक दिन सूर्य से इतना भर मैंने कहा” का उल्लेख कर पत्रकारों को उनके सामाजिक दायित्व का बोध कराया और अपने संबोधन का समापन इन पंक्तियों से किया: “मेरे जुनून का नतीजा जरूर निकलेगा, इसी स्याह समंदर से नूर निकलेगा।”

देवास का मीडिया सकारात्मक और संतुलित: विधायक गायत्री राजे

सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने पत्रकारों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि देवास के पत्रकार सहज, संतुलित और सकारात्मक पत्रकारिता करते हैं। लोकतंत्र की मजबूती और समाज में जागरूकता फैलाने में पत्रकारों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार, साहित्यकार और कवि समाज के विचारशील वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। यदि यह वर्ग संगठित रहे, तो समाज में बड़े और सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं।

भावुक कर गया वैवाहिक वर्षगांठ का पल

सम्मेलन के दौरान एक बेहद आत्मीय और भावुक क्षण तब आया, जब उपस्थित पत्रकारों ने सामूहिक रूप से केक काटकर प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया की 52वीं वैवाहिक वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर स्थानीय करणी सेना की जिला इकाई ने भी प्रांताध्यक्ष श्री भदौरिया का विशेष सम्मान किया। इसके अलावा कार्यक्रम में अमलतास ग्रुप और समदड़िया ग्रुप के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

मंचासीन अतिथि एवं आभार

इस महत्वपूर्ण आयोजन के मंच पर नगर निगम सभापति रवि जैन, प्रदेश समन्वयक (शासन एवं प्रशासन समिति) राजेंद्र पुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौर, प्रदेश सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह राजावत, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव संगीता सिंह राठौर, सागर संभाग महासचिव प्रतीक खरे और प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन देवास के अध्यक्ष नवीन सिंह सोलंकी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष अरविंद चौकसे ने संगठन की भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन का सफल संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया, जबकि कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी महासचिव चेतन राठौड़ ने प्रस्तुत की।

RelatedPosts

देवास में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 1.22 लाख का महुआ लाहन और शराब जब्त, 5 पर केस दर्ज
देवास

देवास में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 1.22 लाख का महुआ लाहन और शराब जब्त, 5 पर केस दर्ज

by DEWAS EXPRESS
25, June, 2026
देवास जिला जेल में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की कथा ने बंदियों को दिया जीवन परिवर्तन का संदेश
देवास

देवास जिला जेल में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की कथा ने बंदियों को दिया जीवन परिवर्तन का संदेश

by DEWAS EXPRESS
24, June, 2026
योग दिवस पर बच्चों को सिखाया योग और सूर्य नमस्कार का महत्व
देवास

योग दिवस पर बच्चों को सिखाया योग और सूर्य नमस्कार का महत्व

by DEWAS EXPRESS
21, June, 2026
Load More
Next Post
देवास में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 1.22 लाख का महुआ लाहन और शराब जब्त, 5 पर केस दर्ज

देवास में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 1.22 लाख का महुआ लाहन और शराब जब्त, 5 पर केस दर्ज

RSS MP JANSAMPARK

  • सायबर सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने की जरूरत, हर नागरिक बने डिजिटली जागरूक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और साहस की मिसाल थीं वीरांगना रानी दुर्गावती : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस 27 जून को
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
ADVERTISEMENT
Dewas Express

Copyright © 2025 dewasexpress

Navigate Site

  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन

Copyright © 2025 dewasexpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In