• Latest
  • Trending
  • All

परिवर्तित कर्मचारी बीमा चिकित्सालय में व्यवस्था के अभाव में नवजात तोड़ रहे दम..!!

28, July, 2021
Dewas माँ शिव शक्ति सेवा मंडल ने संभाला वाटर वर्क्स गार्डन का जिम्मा

Dewas माँ शिव शक्ति सेवा मंडल ने संभाला वाटर वर्क्स गार्डन का जिम्मा

12, October, 2025
Dewas 300 से अधिक किसानो ने विभिन्न गांवो से होते हुए निकाली बाइक रैली, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, सोयाबीन एमएसपी ₹5328/- की माँग

Dewas 300 से अधिक किसानो ने विभिन्न गांवो से होते हुए निकाली बाइक रैली, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, सोयाबीन एमएसपी ₹5328/- की माँग

05, October, 2025
डिस्पोजल मुक्त भंडारा : माँ शिव शक्ति सेवा मंडल की स्वच्छ भारत की ओर एक अनूठी पहल

डिस्पोजल मुक्त भंडारा : माँ शिव शक्ति सेवा मंडल की स्वच्छ भारत की ओर एक अनूठी पहल

28, September, 2025
Dewas सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की तो कर रहे प्रताड़ित..!

Dewas सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की तो कर रहे प्रताड़ित..!

20, September, 2025
Amaltas Hospital Dewas 70 वर्षीय महिला का जीवन बचाने में सफल रहा अमलतास अस्पताल, ENT विभाग ने किया जटिल ऑपरेशन

Amaltas Hospital Dewas 70 वर्षीय महिला का जीवन बचाने में सफल रहा अमलतास अस्पताल, ENT विभाग ने किया जटिल ऑपरेशन

01, September, 2025
Dewas इस वर्ष पुलिस लाईन मैदान पर आयोजित होगा मीना बाजार

Dewas इस वर्ष पुलिस लाईन मैदान पर आयोजित होगा मीना बाजार

30, August, 2025
Dewas गंभीर घटना करने की नियत से पिस्टल लेकर घूम रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dewas गंभीर घटना करने की नियत से पिस्टल लेकर घूम रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

23, August, 2025
पक्षियों की रंगीन दुनिया ने मोहा मन, दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का भव्य समापन

पक्षियों की रंगीन दुनिया ने मोहा मन, दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का भव्य समापन

22, August, 2025
शहरवासी अपने पालतू श्वानों का वैक्सीनेशन कराकर निगम मे पंजीयन अवश्य करावें : आयुक्त

शहरवासी अपने पालतू श्वानों का वैक्सीनेशन कराकर निगम मे पंजीयन अवश्य करावें : आयुक्त

22, August, 2025
AMALTAS HOSPITAL DEWAS अमलतास विश्वविद्यालय में धूम धाम से मना स्वतंत्रता दिवस

AMALTAS HOSPITAL DEWAS अमलतास विश्वविद्यालय में धूम धाम से मना स्वतंत्रता दिवस

15, August, 2025
Madhya Pradesh Dial 112 : एक ही नंबर पर पुलिस, फायर, एंबुलेंस सहित अन्य सेवा

Madhya Pradesh Dial 112 : एक ही नंबर पर पुलिस, फायर, एंबुलेंस सहित अन्य सेवा

14, August, 2025
इंदौर का ज्वैलर गिरफ्तार : लूट का सामान खरीदता था, दो चोरी हुई अंगूठी बरामद…

इंदौर का ज्वैलर गिरफ्तार : लूट का सामान खरीदता था, दो चोरी हुई अंगूठी बरामद…

12, August, 2025
  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Friday, December 5, 2025
  • Login
Dewas Express
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Dewas Express
No Result
View All Result

परिवर्तित कर्मचारी बीमा चिकित्सालय में व्यवस्था के अभाव में नवजात तोड़ रहे दम..!!

by Live Update
28, July, 2021
in देवास

देवास। बच्चो के लिये खतरनाक बतायी जा रही इस कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिये रणनीति बनायी जा रही है। सर्तकता, सजगता बनाएॅ रखने की समझाईश दी जा रही है, लेकिन देवास में बच्चो के लिये जानलेवा बतायी जाने वाली कोरोना की तीसरी लहर से पूर्व ही जन्म लेने वाले शिशूओ की जान सांसत में फंसी हुई है। उज्जैन रोड स्थित कर्मचारी बीमा चिकित्सालय में व्यवस्था के अभाव में नवजात शिशू जन्म तोड़ रहे है।
बीते मार्च, अप्रैल माह में कोरोना की महामारी ने जब भयावह रूप धारण कर लिया था। शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में जब मरीजो को भर्ती करने के लिये जगह कम पड़ने लगी थी। जिला प्रशासन एवं क्राईसिस कमेटी द्वारा महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय को पूर्ण रूप से कोरोना ग्रस्त मरीजो के लिये बनाये रखते हुए प्रसुती सहित अन्य बीमारियो का उपचार कर्मचारी बीमा हॉस्पिटल में परिवर्तित कर दिया गया था। जिला प्रशासन एवं क्राईसिस कमेटी द्वारा उपचार का स्थान तो परिवर्तित कर दिया गया, लेकिन वहां आवश्यक सुविधाएॅ उपलब्ध नहीं करायी गयी, जिसके कारण जन्म लेने वाले शिशूओ एवं प्रसुताओ की जान संकट में फंसी हुई है। प्रत्यक्षत: देखने पर यहां, यह भी गौरतलब है कि जच्चा की प्रसुति करवाने वाली डाक्टर्स, नर्सेस एवं मेडिकल स्टाप पर किसी प्रकार की लापरवाही का आक्षेप नहीं है। डाक्टर्स, नर्सेस द्वारा अपनी और से सुचारू एवं सफल प्रसुति के लिये भरपुर प्रयास किये जा रहे है, लेकिन प्रसुति के पश्चात जन्म लेने वाले बच्चे के स्वास्थ्य में किसी प्रकार की परेशानी हो तो उपचार के लिये उसे तुरन्त जिला चिकित्सालय रैफर किया जाता है।
• हर तीसरे-चौथे शिशू को एमजीएच किया जा रहा रैफर
स्थिति यह है कि हर तीसरे-चौथे बच्चे को रैफर किया जा रहा है। शहर के यातायात को पार करते हुए 108 एम्बुलेंस या अन्य चार पहिया वाहन से कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय से जिला अस्पताल तक ले जाने में करीब 15 मिनट लग जाते है। जिला अस्पताल में वाहन से उतारकर भागते हुए भी आईसीयू कक्ष तक ले जाने एवं डाक्टर्स द्वारा देखने या जांच करने तक करीब 20 मिनट का समय लग जाता है। यह समय नवजात शिशूओ पर भारी पड़ रहा है। विगत दिवस प्रतिभा पति धीरज सेन ने कर्मचारी बीमा चिकित्सालय में आपरेशन के माध्यम से शिशू (बच्ची) को जन्म दिया। शिशू की श्ंवास नली एवं फेफड़ो में समस्या थी। डाक्टर ने कहा इसे तुरन्त जिला चिकित्सालय ले जाया गया, परिजन तुरन्त दौड़ते हुए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से लेकर गये, लेकिन कर्मचारी बीमा हॉस्पिटल से जिला अस्पताल ले जाने के बीच खर्च हुए करीब 20 मिनट का समय शिशू पर भारी पड़ गये। एमजीएच के आईसीयू में डाक्टर ने शिशू की धड़कन को चैक किया और अफसोस प्रकट करते हुए शिशू का शव परिजनो को सौंप दिया गया। परिजन रोते हुए शिशू को लेकर कर्मचारी बीमा हॉस्पिटल लाये और एक घंटे तक गेट पर बैठकर बिलखते रहे, इसके पश्चात मुक्तिधाम जाकर नवजात शिशू का अंतिम संस्कार किया। आपरेशन के कारण जन्म देने वाली पांच दिन तक अस्पताल में भर्ती अपने शिशू (बच्ची) को देखने की जिद करती रही, लेकिन परिजनो द्वारा उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए प्रसुता को नहीं बताया गया कि उसकी बच्ची जन्म लेते ही व्यवस्था के अभाव में वापस चली गयी। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को इस और तुरन्त ध्यान दिया जाकर परिवर्तित बीमा चिकित्सालय में सम्पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध करवायी जानी चाहिये, ताकि जन्मने वाले नवजात शिशूओ पर से मौत के संकट टल सके।

इनका कहना है…
जिला चिकित्सालय कोविड-19 के मरीजो से लगभग खाली हो चुका है। हम शीघ्र ही पुन: कर्मचारी बीमा चिकित्सालय में की गयी प्रसुति एवं उपचार की समस्त अस्थायी व्यवस्थाओ को जिला चिकित्सालय में शिफ्ट कर रहे है।
डॉ. एम.पी.शर्मा
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

RelatedPosts

Dewas माँ शिव शक्ति सेवा मंडल ने संभाला वाटर वर्क्स गार्डन का जिम्मा
देवास

Dewas माँ शिव शक्ति सेवा मंडल ने संभाला वाटर वर्क्स गार्डन का जिम्मा

by DEWAS EXPRESS
12, October, 2025
Dewas 300 से अधिक किसानो ने विभिन्न गांवो से होते हुए निकाली बाइक रैली, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, सोयाबीन एमएसपी ₹5328/- की माँग
देवास

Dewas 300 से अधिक किसानो ने विभिन्न गांवो से होते हुए निकाली बाइक रैली, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, सोयाबीन एमएसपी ₹5328/- की माँग

by DEWAS EXPRESS
05, October, 2025
डिस्पोजल मुक्त भंडारा : माँ शिव शक्ति सेवा मंडल की स्वच्छ भारत की ओर एक अनूठी पहल
देवास

डिस्पोजल मुक्त भंडारा : माँ शिव शक्ति सेवा मंडल की स्वच्छ भारत की ओर एक अनूठी पहल

by DEWAS EXPRESS
28, September, 2025
Load More
Next Post

अपर आयुक्त द्वारा की गई बकाया करो की वसुली की समीक्षा

RSS MP JANSAMPARK

  • रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन का भारत दौरा दोनों देशों के मध्य सहयोग के नए आयाम स्थापित करेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • भोपाल ग्रामीण व उज्जैन पुलिस की संवेदनशील एवं मानवीय पहल
  • दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु मध्यप्रदेश शासन और Atypical Advantage के बीच MOU पर हस्ताक्षर
  • गरीब एवं जरूरतमंदों की सहायता करना पैरा लीगल वॉलंटियर्स की नैतिक जिम्मेदारी : मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में होगा राष्ट्रीय बालरंग समारोह का समापन
ADVERTISEMENT
Dewas Express

Copyright © 2025 dewasexpress

Navigate Site

  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन

Copyright © 2025 dewasexpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In