कन्नोद: पुलिस थाने से मिली जानकारी अनुसार किसान गोपाल पिता हजारी निवासी डांगराखेड़ा उम्र 55 वर्ष जाति देशवाली अपने घर से फसल बीमा मुआवजा राशि संबंधित जानकारी के लिए कन्नौद आए थे। रात्रि में घर लौटते समय कोठडा कोठडी की कासरनी नदी में अचानक बारिश का पानी बड़ जाने से किसान गोपाल पुलिया पार करते समय नीले रंग की पैशन मोटरसाइकिल सहित बह गए जिसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामकरण सिंह यादव बल बल के साथ मौके पर पहुंचे थे व आसपास के ग्रामीण जन देर रात से सुबह तक कासरनी नदी में उन्हे ढूंढते रहे। पुलिया से 500 मीटर की दूरी पर सुबह करीबन 11:00 बजे मृतक का शव तैरता हुआ ऊपर आया |
पुलिस व ग्रामीणोंजनों के सहयोग से मृतक का शव नदी से निकाला गया।पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। मृतक के पुत्र राजू मीणा ने बताया की मध्यप्रदेश सरकार की ओर से दिनांक 18 सितंबर 2020 को किसानों को राहत राशि प्रदान की गई थी जिसमें मेरे पिताजी गोपाल मीणा को राहत राशि खाते में नहीं डालने के कारण बहुत परेशान थे।
ग्रामीण जनों ने आरोप लगाए कि कोठडा कोठडी में 2 वर्षों से निर्माणाधीन पुल का काम चल रहा है लेकिन शासन प्रशासन की लापरवाही के चलते कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण ग्रामीण जनों को जान जोखिम में डाल के पुलिया पार करना पड़ती है जिसके कारण यह दर्दनाक घटना घटित हुई है।
चंचल भारतीय✍️
