देवास। पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ जिला देवास की जिला कार्यकारिणी की आमंत्रित बैठक जिलाध्यक्ष फूलसिंह नागर के स्वेच्छा से त्यागपत्र देने के कारण बुलाई गई। इस बैठक के मुख्य अतिथि म.प्र. सेंट्रल कमेटी ऑफ पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एम.एल.मालवीय देवड़ा थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फूलसिह नागर ने की। इस अवसर पर सर्वप्रथम फूल सिंह नागर को धाकड़ समाज धार्मिक पारमार्थिक एवं शैक्षणिक न्यास उज्जैन के अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी गई। इस जिला कार्यकारिणी की बैठक में सर्वप्रथम श्री नागर को पद पर बने रहने का आग्रह किया परंतु उन्होंने असमर्थता व्यक्त की। जिला कार्यकारिणी की बैठक में नवीन पदाधिकारियों को चुना गया। सर्वानुमति से पंडित ओ.पी. तिवारी जिलाध्यक्ष, रामलाल लुवानिया उपाध्यक्ष, हरिशंकर तिवारी जिला सचिव, लखनलाल जोशी उपसचिव, बद्रीलाल मालवीय कोषाध्यक्ष तथा एम.एल. सोलंकी सहकोषाध्यक्ष चुना गया। जिला कार्यकारिणी में लक्ष्मीनारायण मोहरी, प्रमोद भावसार,बी.के.मोदी, श्यामा तोमर, राधेश्याम शर्मा, शंकरलाल शर्मा,छोटेलाल माली, रतनलाल सोनी, रामप्रसाद खराडिया,शिवजीराम मालवीय, दरियावसिंह मालवीय, शशिकला शर्मा, चंद्रकांता तिवारी, सीतादेवी चौहान, संतोष यादव, क्रिड़ासिंह अजनार को शामिल किया गया तथा एम.एल.मालवीय देवड़ा संस्थापक संरक्षक तथा संयोजक रहेंगे। आर.पी. सोलंकी, तिलोकचंद जैन, ओ.पी. सोलंकी, फूलसिंह नागर, डॉ. प्रेमचंद पाराशर परामर्शदाता रहेंगे। विशेष आमंत्रित सदस्यों में कृष्णकांत दुबे, डॉ. योगेश वालिम्बे, राधेश्याम सोलंकी, मोड़सिंह कुशवाह, कांतिलाल पटेल, रामचंद्र चौधरी, शंकरलाल सुमन, शंकरलाल मालवीय, नाथूलाल राठौर, कालूराम नवगोत्री, रहेंगे। नरेन्द्र जोशी को संगठन का महामंत्री, बी.के. जोशी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने संबंधी प्रस्ताव पारित हुए हैं जिसे साधारण सभा में पास कर पंजीयन कार्यालय उज्जैन में संविधान में संशोधन के लिए पे्रेषित किया जाएगा।
