• कार्यक्रम में 10 से 12 संगीत की दुनिया के कलाकार मौजूद हुए
भौरासा (अभय नागर) । शुक्रवार की रात को नगर में संगीत समागम का ऐसा मनोरम दृश्य लोगों को देखने को मिला जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर तक पहुंच जाते हैं एक ही मंच पर लगभग 10 से 12 विश्व विख्यात कलाकार बड़ी मुश्किल से एकत्रित हो पाते हैं लेकिन भोरासा में स्वर्गीय उस्ताद श्री शंकर लाल जी गंधर्व प्रसिद्ध तबला वादक के श्रद्धांजलि रूपी कार्यक्रम में शुक्रवार रात को हुए एक संगीत में गरिमामई कार्यक्रम के दौरान एक ही मंच पर विश्व के प्रसिद्ध 10 से 12 संगीत की दुनिया के कलाकार मौजूद हुए, जिसमें रामायण मैं भजन गाकर देश में अपना नाम कमाने वाले सतीश देहरा भी पहुंचे थे मंच से इन्होंने जैसे ही राम सिया राम जय जय राम भजन गाया पांडाल में बैठे लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया
कार्यक्रम भवर नाथ मंदिर प्रांगण में रात्रि 9:00 बजे के बाद शुरू किया गया सर्वप्रथम कार्यक्रम में सभी कलाकारों का स्वागत भौरासा के वरिष्ठ एवं प्रेस क्लब के सदस्यों के द्वारा किया गया जिसके बाद गणेश वंदना के साथ स्वर्गीय उस्ताद श्री शंकर लाल जी गंधर्व के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तत्पश्चात सभी कलाकारों ने एक के बाद एक अपनी प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम में बाबूलाल जी गंधर्व मुंबई, उस्ताद सलीम अल्लाह भोपाल, श्री कैलाशजी गंधर्व उज्जैन, श्री देवआनंदजी गंधर्व मुंबई, नवीन जी गंधर्व मुंबई, उस्ताद अहमद रजा पप्पन गजल सिंगर जावरा व श्री दिनेश जी सोलंकी रतलाम ने अपने वाद्य यंत्रों से इस संगीतमय शाम को व श्रद्धांजलि रूपी संगीत समागम मे प्रस्तुतियां दी नगर मे धोला परिवार की और से रखे गये कार्यक्रम मे कार्यक्रम का संचालन इकबाल खान के द्वारा किया गया वही सभी कलाकारो का स्वागत नगर परिषद द्वारा किया गया।
