हाल ही एक खबर आई थी कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) प्रेग्नेंट हैं। इस पर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका दोनों ही बेहद नाराज हैं। अर्जुन कपूर के बाद मलाइका का भी न्यूज साइट पर गुस्सा फूटा है। मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खबर को घृणास्पद करार दिया है। मलाइका ने इस फेक न्यूज पर उस न्यूज साइट और रिपोर्टर को लताड़ा है। मलाइका ने रिपोर्टर की खबर का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है।मलाइका ने लिखा है कि यह सबसे निम्नस्तर का काम है जो तुम कर सकती थी। आपने बड़ी आसानी से संवेदनहीन होते हुए यह लिख दिया। यह अनैतिक है कचरा है। इस तरह के फेक गॉसिप आर्टिकल्स मीडिया में फैलते हैं और फिर सच बन जाते हैं। यह सही नहीं है। हमारी निजी जिंदगी से खेलने की कोशिश मत करना।इस खबर के बाद अर्जुन कपूर ने लिखा था ‘हमारी निजी जिंदगी से खेलने की हिम्मत मत करो। अब इस रिपोर्ट पर मलाइका ने भी अपनी बात रखी है। मलाइका और अर्जुन साल 2019 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इससे पहले मलाइका ने अरबाज खान (Arbaaz Khan) से शादी की थी और दोनों का एक बेटा है।