एक साल ऐसा भी-
ना अचारों की खुशबू,
ना बर्फ की चुस्की,
ना गन्ने का रस,
ना मटके की कुल्फी ॥
एक साल ऐसा भी-
ना शादियों के कार्ड,
ना लिफाफों पर नाम,
न सावन के झूले
न घेवर का नाम ॥
एक साल ऐसा भी-
ना साड़ी की खरीदारी,
ना मेकअप का सामान,
ना जूतों की फरमाइश,
ना गहनों की लिस्ट ॥
एक साल ऐसा भी-
ना ट्रेन की टिकट,
ना बस का किराया,
ना फ्लाइट की बुकिंग,
ना टैक्सी का भाड़ा ॥
एक साल ऐसा भी-
ना नानी का घर,
ना मामा की मस्ती,
ना मामी का प्यार,
ना नाना का दुलार ॥
एक साल ऐसा भी-
ना पिता का आंगन,
ना माँ का स्वाद,
ना भाभी की मनुहार,
ना भाई का उल्लास ॥
एक साल ऐसा भी-
ना मंदिर की घंटी,
ना पूजा की थाली,
ना भक्तों की कतार,
ना भगवान का प्रसाद ॥
एक साल ऐसा भी-
सदा रहेगा
इस साल का मलाल,
जीवन में फिर
कभी न आये ऐसा साल ॥