बीमा रोड पर 2 युवको ने सब्ज़ी वाले को मारा चाकू

दुकान के सामने खड़े रहने का मना करने पर हुआ था विवाद

देवास। देवास शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बीमा रोड पर गुरुवार शाम आपसी विवाद के चलते सब्ज़ी वाले को 2 युवकों ने चाकू आर दिया इस सप्ताह सिविल लाइन थाना में 2 चाकूबाजी की घटना हो चुकी है।
चाकूबाजी में घायल युवक का नाम धमेंद्र पिता रामबाबू लोधी निवासी हेमू कॉलोनी देवास और चाकू मारने का नाम जाहिद पटेल है जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि धर्मेन्द्र बीमा रोड पर सब्ज़ी की दुकान संचालित करता था और उसने एक दिन पहले ही उसका जाहिद और उसके साथियों को दुकान से सामने खड़े रहे को लेकर विवाद हुआ था जिसको लेकर जाहिद और उसके साथियों ने धर्मेन्द्र ओर चाकू से हमला कर दिया जिससे धर्मेंद्र घायल हो गया। उसे उपचार के ज़िला अस्पताल ले जाया गया। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया उनको गिरफ्तार कर लिया है।

वही बुधवार को चाट-चाैपाटी पर घूरने की बात पर बुधवार शाम कैलादेवी चाैराहे के पास 12वीं में पढ़ने वाले मंजीतसिंह बैस निवासी आदर्श नगर के साथ तीन नाबालिग और एक युवक आराेपी राेहित मिश्रा निवासी बजरंग नगर ने चाकू से वार कर घायल कर दिया था। मंजीत के पीछे की तरफ चार से पांच बार चाकू मारने से वह जमीन पर गिर गया था। छात्र का उपचार इंदाैर में चल रहा है। गुरुवार काे आराेपी काे गिरफ्तार कर घटना स्थल पर ले गए थे, उसके बाद काेर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। तीन अन्य नाबालिगाें काे जमानत पर छाेड़ दिया है।