भोरासा निप्र(अभय नागर): देवास जिले के नवनियुक्त युवा मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष राम सोनी का सोनकच्छ नगर मंडल प्रवास का कार्यक्रम शनिवार को रखा गया था जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व उनका जगह जगह भव्य स्वागत किया गया सर्वप्रथम डकाचिया फाटे पर भीम यादव माधव बोडाना मित्र मंडल के द्वारा एवं नेवरी फाटे पर सुनील चावड़ा मित्र मंडल के द्वारा भव्य स्वागत कर गणेश जी की प्रतिमा स्मृति स्वरूप भेंट की गई भोरासा नगर में भी इनका जगह-जगह मंच बनाकर भव्य स्वागत किया गया पूरे नगर में स्वागत के लिए बड़े-बड़े बैनर पोस्टर लगाए गए थे वहीं जगह-जगह मंच बनाए गए थे बड़ा हनुमान चौक मैं स्थित सभा पंडाल में भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा भोरासा के द्वारा स्वागत किया गया मंडल महामंत्री संजय यादव के द्वारा इन्हें भोरासा नगर से अवगत कराया गया वही राम सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुझे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ने जिला अध्यक्ष जैसे पद पर बिठाया है मेरी जिम्मेदारी है कि मैं अपनी पार्टी को घर घर तक लेकर जाऊं व सबका साथ सबका विकास वाली बात को सिद्ध करें हमें अब युवा मोर्चा की जिलेभर की टीम की घोषणा करनी है जिसमें आप सभी युवा साथियों का सहयोग चाहता हूं कुछ ही दिनों में हम विस्तार करेंगे जिसमें हर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी कार्यक्रम का आभार शैलेंद्र ठाकुर के द्वारा माना गया इस अवसर पर विशेष तौर पर महेश पाटीदार सोनकच्छ मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोडरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष आराम सिंह ठाकुर बाबूलाल डोडिया मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा पप्पी यादव, दीपक बैरागी प्रदेश मंत्री, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रजतपालसिंह राजपूत, राहुल मालवीय सोनकच्छ विधानसभा, उपाध्यक्ष जयसिंह राणा, पार्षद नवीन यादव, मनीष यादव, भुरू दरबार, सचिन यादव, सुभाष कामदार, मनोहर नेता, राजेश माली, अनार सिंह लोधी, राहुल मूंदडा, जीवन टेलर, मौसम माली, राहुल खत्री, राजेश लोधी, विनायक माली, यश सोनी, रवि माली, छोटू पालीवाल, लखन वर्मा, कुलदीप ठाकुर, अंकित ठाकुर, विक्की कुमावत के साथ भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
