• Latest
  • Trending
  • All
भीमसी की 1.5 किमी जर्जर सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, रोज हो रहे हादसे

भीमसी की 1.5 किमी जर्जर सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, रोज हो रहे हादसे

17, August, 2026
देवास जॉब पोर्टल से 700 से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार, अब 4200+ नौकरियों के अवसर

देवास जॉब पोर्टल से 700 से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार, अब 4200+ नौकरियों के अवसर

29, August, 2026
सिया घाट की 400 फीट गहरी खाई में ट्रक फेंककर लगाई आग, 285 क्विंटल सोयाबीन चोरी का खुलासा

सिया घाट की 400 फीट गहरी खाई में ट्रक फेंककर लगाई आग, 285 क्विंटल सोयाबीन चोरी का खुलासा

28, August, 2026
Dewas जेल की सलाखों के बीच खिला भाई-बहन के प्यार का रंग, 150 से ज्यादा बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

Dewas जेल की सलाखों के बीच खिला भाई-बहन के प्यार का रंग, 150 से ज्यादा बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

28, August, 2026
विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, स्कूल वैन चालक गिरफ्तार; स्कूल संचालक पर भी केस

विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, स्कूल वैन चालक गिरफ्तार; स्कूल संचालक पर भी केस

27, August, 2026
Dewas त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Dewas त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

27, August, 2026
होटल के बिल में पानी की बोतल के 40 वसूलने का आरोप, उपभोक्ता आयोग में शिकायत

होटल के बिल में पानी की बोतल के 40 वसूलने का आरोप, उपभोक्ता आयोग में शिकायत

27, August, 2026
कैमरे की नजर से प्रकृति की सुंदरता दुनिया तक पहुंचाने का संकल्प

कैमरे की नजर से प्रकृति की सुंदरता दुनिया तक पहुंचाने का संकल्प

19, August, 2026
अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 53.8 बल्क लीटर शराब जब्त

अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 53.8 बल्क लीटर शराब जब्त

18, August, 2026
देवास में यूआईडीएआई का आधार सेवा केंद्र शुरू, सातों दिन मिलेगी सुविधा

देवास में यूआईडीएआई का आधार सेवा केंद्र शुरू, सातों दिन मिलेगी सुविधा

17, August, 2026
देवास से उज्जैन तक महिलाओं को निशाना बनाने वाले दो चेन स्नेचर गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा

देवास से उज्जैन तक महिलाओं को निशाना बनाने वाले दो चेन स्नेचर गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा

16, August, 2026
प्रेस क्लब देवास अध्यक्ष ललित शर्मा का निधन, अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए समाज जन

प्रेस क्लब देवास अध्यक्ष ललित शर्मा का निधन, अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए समाज जन

16, August, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल देवास के विशेष ऑफर, अगले ही दिन 80 लाख के संपत्तिकर बकाये पर सील की कार्रवाई

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल देवास के विशेष ऑफर, अगले ही दिन 80 लाख के संपत्तिकर बकाये पर सील की कार्रवाई

15, August, 2026
  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Tuesday, September 15, 2026
  • Login
Dewas Express
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Dewas Express
No Result
View All Result

भीमसी की 1.5 किमी जर्जर सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, रोज हो रहे हादसे

by DEWAS EXPRESS
17, August, 2026
in देवास
भीमसी की 1.5 किमी जर्जर सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, रोज हो रहे हादसे

Oplus_131074

गड्ढों में तब्दील मार्ग से आवागमन मुश्किल, नाली नहीं होने से बारिश का पानी घरों में घुस रहा; ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी

देवास। हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उज्जैन रोड बायपास के समीप स्थित ग्राम भीमसी में करीब 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बन गई है। देवास शहर की सीमा से करीब 9 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

रोजाना हादसों का खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि दोपहिया वाहनों से निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार प्रतिदिन एक-दो वाहन चालक गड्ढों के कारण गिरकर घायल हो जाते हैं। वहीं, कई वाहनों में टूट-फूट और तकनीकी खराबी भी आ रही है। बारिश के दौरान स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है।

नाली नहीं होने से घरों में घुस रहा पानी

ग्रामीणों ने बताया कि समस्या केवल जर्जर सड़क तक सीमित नहीं है। सड़क के किनारे नाली का निर्माण नहीं होने के कारण बारिश का पानी निकासी के अभाव में घरों की ओर पहुंच जाता है। कई बार बारिश के दौरान घरों में पानी घुसने की स्थिति बन जाती है। इसके बावजूद सड़क और नाली निर्माण की दिशा में स्थायी समाधान नहीं किया गया।

ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

सड़क की बदहाली से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से सड़क निर्माण को लेकर आश्वासन मिलते रहे हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि कागजों में यह सड़क कई बार बन चुकी है, लेकिन हकीकत में अब तक केवल एक बार ही इसका निर्माण हुआ है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में लापरवाही और लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई।

विधायक पर भी लगाए आरोप

ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी पर भी सड़क समस्या के समाधान को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि विधायक को कई बार सड़क की स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन उन्हें अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय अथवा गांव में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान जनप्रतिनिधियों का गांव में आना होता है, लेकिन वर्षों पुरानी सड़क की समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है।

जल्द निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण और नाली निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो वे व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क का शीघ्र निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए, ताकि गांव के लोगों को वर्षों पुरानी परेशानी से राहत मिल सके।

ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के 80 वर्ष बाद भी गांव की सड़क की तस्वीर नहीं बदली है। अब आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क का स्थायी निर्माण चाहिए।

RelatedPosts

देवास जॉब पोर्टल से 700 से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार, अब 4200+ नौकरियों के अवसर
देवास

देवास जॉब पोर्टल से 700 से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार, अब 4200+ नौकरियों के अवसर

by DEWAS EXPRESS
29, August, 2026
सिया घाट की 400 फीट गहरी खाई में ट्रक फेंककर लगाई आग, 285 क्विंटल सोयाबीन चोरी का खुलासा
देवास

सिया घाट की 400 फीट गहरी खाई में ट्रक फेंककर लगाई आग, 285 क्विंटल सोयाबीन चोरी का खुलासा

by DEWAS EXPRESS
28, August, 2026
Dewas जेल की सलाखों के बीच खिला भाई-बहन के प्यार का रंग, 150 से ज्यादा बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी
देवास

Dewas जेल की सलाखों के बीच खिला भाई-बहन के प्यार का रंग, 150 से ज्यादा बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

by DEWAS EXPRESS
28, August, 2026
Load More
Next Post
देवास में यूआईडीएआई का आधार सेवा केंद्र शुरू, सातों दिन मिलेगी सुविधा

देवास में यूआईडीएआई का आधार सेवा केंद्र शुरू, सातों दिन मिलेगी सुविधा

RSS feed: MP JANSAMPARK MP JANSAMPARK

  • उज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीरंदाजी विश्वकप में स्वर्ण पदक विजेता श्री बोम्मादेवरा को दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश फैल रहा हैं देशभर में: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ADVERTISEMENT
Dewas Express

Copyright © 2025 dewasexpress

Navigate Site

  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन

Copyright © 2025 dewasexpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In