मप्र जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्रों द्वारा निकाली गई तिरंगा पदयात्रा।

सुन्द्रेल बिजवाड( दीपक शर्मा) आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत घर घर तिरंगा अभियान का संदेश लेकरमप्र जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्रों द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पानीगांव के पंचायत भवन से सरपंच भरतसिंह उलालिया ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा पदयात्रा को रवाना किया। नगर के गली – चौराहों से भारतमाता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष के साथ तिरंगा पदयात्रा निकली। तिरंगा पदयात्रा पुनः पंचायत परिसर में पहुंची जहां राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र कपिल बासवाल, संदीप सोठिया, शुभम बोयनिया, चिंतेश सोठिया, तरुण सोठिया, मप्र जन अभियान परिषद के पूर्व सेक्टर समन्वयक महेंद्र एस जाट, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के मेंटर मंगलेश बैरागी, राजेंद्रसिंह उलालिया, उपसरपंच प्रतिनिधि अजय व्यास, पंच नौशाद खान, सत्यनारायण दोदा, पंडित विवेक तिवारी, जाकिर शाह समेत युवा उपस्थित रहे