देवास। साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग भोपाल ने मप्र की छह बोलियों के लिए साहित्य कृति पुरस्कार वर्ष 2018 एवं 2019 के लिए पुरस्कारों की घोषणा की है। जिसमें प्रथम नाम आगर मालवा की बेटी सुश्री हेमलता शर्मा (भोली बेन) का आया है। उन्हें यह पुरस्कार उनकी मालवी भाषा की कृति मालवी डब्ल्यो के लिए संत पीपा स्मृति पुरस्कार स्वरूप वर्ष 2018 के लिए दिया जाएगा। उनके अलावा निमाड़ी भाषा के लिए संत सिंगाजी स्मृति पुरस्कार प्रमोद त्रिवेदी पुष्प राजपुर बड़वानी, बघेली भाषा के लिए विश्वनाथ सिंह जूदेव स्मृति पुरस्कार अनूप आशीष सतना, बुंदेली भाषा के लिए छत्रसाल स्मृति पुरस्कार दीनदयाल तिवारी टीकमगढ़ को दिया जाएगा। इसी प्रकार वर्ष 2019 के लिए भी साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश द्वारा पुरस्कारों की घोषणा की गई है, जिसमें मालवी भाषा में कृति के रचयिता बात को पतंगण के लिए उज्जैन के सतीश दवे का चयन किया गया है। मालवा के लोगो ने दोनों मालवी भाषा के रचयिता को साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चयनित होने पर बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।
