महाशिवरात्रि पर झरनेश्वर व भवानी शंकर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। मंगलवार महाशिवरात्रि के पर्व पर टोंकखुर्द नगर नगर में सभी शिवालयों पर अनेक आयोजन हुए। पंडित राजेश आचार्य महेंद्र व्यास नितिन ललित ने बताया कि। प्रति वर्ष अनुसार महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जाती है। खेड़ापति मंदिर पुजारी राजेश आचार्य ने बताया बड़े ही संयोग से महाशिवरात्रि इस बार मंगलवार को आई है।
खेड़ापति मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया। तत्पश्चात 151 लीटर दूध से बनी दूधिया का वितरण किया गया।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/03/VID-20220301-WA0040.mp4

पुजारी नितिन ललित ने बताया कि जय जेयस्वर महादेव मंदिर पर 51 किलो खोपरा पाक मिठाई का वितरण किया गया। तथा भवानी शंकर मित्र मंडल द्वारा रात्रि महा आरती का आयोजन किया गया एवं 51 किलो महा प्रसादी का आयोजन भी किया गया। राम मंदिर पुजारी महेंद्र व्यास ने बताया कि पूरे तहसील क्षेत्र में स्थित शिवालयों में अनेक आयोजन हुए। भवानी शंकर महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं का सुबह से शाम तक तांता लगा रहा। बिल्वपत्र भांग धतूरे आंकड़े सहित अन्य पूजन सामग्री के साथ भगवान भवानी शंकर शिव का अभिषेक भक्तों द्वारा किया गया। मंगलवार को आस्था के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। मंगलवार को आयोजनों मैं शिव भक्त भक्ति में रमा आ रहा। सभी शिवालयों पर भगवान शिव का आकर्षक श्रंगार किया गया।