1 चार पहिया वाहन के साथ 50 किलो मिलावटी मावा तथा 240 लीटर मिलावटी दूध सहित कुल 8 लाख रूपए की मश्रुका जब्त
देवास। मुख्यमंत्री एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देवास शिवदयाल सिंह द्वारा जिला देवास के सभी थानो को मिलावट खोरो की धर- पकड एवं कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था। इसी आदेश को दृष्टिगत रखते हुए दूध में पावडर मिलाकर मिलावटी दूध बनाया बना कर दूध के बड़े प्लान्ट एवं कम्पनी मे बेचने वालो पर कार्यवाही करते हुए उन्हें पकड़ा है, जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा विजयागंज मण्डी रोड पर आ रही महिन्द्रा थार जीप कमांक एम पी 41 सी ए 1674 को रोककर चेक किया गया व पंचों के समक्ष चालक का नाम पता पूछते अपना नाम रिजवान पिता युसूफ पटेल जाति नायता उम्र 20 साल एवं उसके साथी ने अपना नाम पता अरबाज पटेल पिता इब्राहिम पटेल जाति नायता उम्र 22 साल निवासी ग्राम सिलावटी थाना विजयागंज मण्डी देवास का होना बताया जिसकी जीप में एक पोटली में लगभग 50 किलो मावा एवं ऐल्युमिनियम व प्लास्टिक की केनों में लगभग 240 लीटर मिलावटी दूध पाया गया
जिससे मावा दूध मौके पर खरीदने व बेचने संबंधी कागजात मांगने पर उनके द्वारा मौके पर कोई कागजात पेश नहीं किये गये उक्त मावा व दूध को शुध्दता में मिलावट की शंका होने पर मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र ठाकुर को मोबाईल फोन कर तलब किया गया जिसके बाद वह मौके पर उपस्थित हुए जिनके द्वारा जीप में रखी उक्त पोटली व 8 केनों को खोलकर उसमें रखे मावा व दूध की शुध्दता की जाँच हेतु पृथक पृथक सैंपल लिये गये संदेही रिजवान व अरबाज पटेल से पूछताछ करने पर बताया गया कि कई वर्षों से वह लोग घर में दूध पावडर से मावा बनाकर दूध व मावा वर्तमान में मोनिका डेयरी देवास में विक्रय करने जा रहे थे मौके से महिंद्रा थार जीप एमपी 41 सीएम 1674 एवं 50 किलो मावा एवं 4 प्लास्टिक 4 एल्युमिनियम की केनों में भरा लगभग 240 लीटर दूध सहित लगभग कुल 8 लाख रूपये का मश्रुका आरोपीगणों सेे विधिवत जब्त कर आरोपी रिजवान पटेल व अरबाज पटेल निवासी सिलावटी को गिरफतार कर विवेचना में लिया गया आरोपियो से पूछताछ पर और भी खुलासा होने की संभावना है।
