देवास 17 सितम्बर 2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 18 सितम्बर को उज्जैन जिले से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ 2019 फसल बीमा राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण करेंगे। इस संबंध में कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट, जिलास्तर एवं विकासखण्डस्तर पर व्यवस्था करने, प्रचार-प्रसार, पेम्प्लेट वितरण, स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने एवं बीमा कम्पनी से हितग्राहियों की सूची प्राप्त करने के लिए जिलास्तर पर उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्रीमती नीलम सिंह चौहान को जिलास्तर पर नोडल अधिकारी बनाया है तथा अनुभागस्तर पर नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी तथा सदस्य नियुक्त किये है। आदेशानुसार विकासखण्ड देवास के लिए अनुविभागीय अधिकारी देवास श्री प्रदीप सोनी को नोडल अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवास श्री राजेन्द्र यादव को सहायक नोडल अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड देवास श्री जयसिंह तोमर को सदस्य बनाया है। विकासखण्ड सोनकच्छ/टोंकखुर्द के लिए अनुविभागीय अधिकारी सोनकच्छ सुश्री शिवानी तरेटिया नोडल अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोनकच्छ श्री अफसर खान को सहायक नोडल अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड सोनकच्छ श्री बीएल ठाकुर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड टोंकखुर्द श्री पदमसिंह यादव को सदस्य बनाया है। विकासखण्ड बागली के लिए अनुविभागीय अधिकारी बागली श्री अरविन्द चौहान को नोडल अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बागली श्री अमित व्यास को सहायक नोडल अधिकारी, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड बागली श्री आर.के. विश्वकर्मा को सदस्य बनाया है। विकासखण्ड कन्नौद के लिए अनुविभागीय अधिकारी कन्नौद श्री नरेन्द्र धुर्वे को नोडल अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कन्नौद श्री के.एस. प्रभांशु को सहायक नोडल अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड कन्नौद को सदस्य बनाया है।विकासखण्ड खातेगांव के लिए अनुविभागीय अधिकारी खातेगांव श्री संतोष तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खातेगांव श्रीमती टीना पंवार को सहायक नोडल अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड खातेगांव श्री निरंजनसिंह गुर्जर को सदस्य बनाया है।














