युवक ने लगाई फाँसी , मृतक ने डिब्बे पर लिखा सुसाइड नोट

देवास। शहर लक्ष्मी नगर में रहने वाला युवक ने गुरुवार काे अपने कमरे में फांसी लगा ली। काेतवाली पुलिस ने बताया, इरफान उम्र 26 पिता गुड्डू निवासी लक्ष्मी नगर एक दिन पहले ही अपने ससुराल से शादी कार्यक्रम में हाेकर आया था। दिन में कमरे में साे गया। शाम काे पिता ने कमरे में देखा ताे वह फांसी पर लटका था।जानकारी अनुसार मृतक ने खिलाैने रखने वाले डब्बे पर दाे लाइन सुसाइड नाेट भी लिखा है। इस पर लिखा कि मेरी माैत का जिम्मेदारी माेर भाई है। इसके अलावा अन्य शब्दाें में समझ में नहीं आ रहा है। पुलिस ने डब्बे को जब्त कर लिया है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।